Wednesday, August 13, 2025

बरेका: “100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत जन भागीदारी अभियान के तहत बरेका में भव्य जागरूकता रैली का आयोजन”

- Advertisement -

बरेका: “100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत जन भागीदारी अभियान के तहत बरेका में भव्य जागरूकता रैली का आयोजन”

बरेका: "100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत जन भागीदारी अभियान के तहत बरेका में भव्य जागरूकता रैली का आयोजन"
बरेका: “100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत जन भागीदारी अभियान के तहत बरेका में भव्य जागरूकता रैली का आयोजन”

बरेका: “100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत जन भागीदारी अभियान के तहत बरेका में भव्य जागरूकता रैली का आयोजन”

यह भी पढ़े मौसम विभाग ने उत्तर भारत में शीत लहर की चेतावनी जारी की

सामूहिक प्रयासों से बनेगा टीबी मुक्त भारत – श्री नरेश पाल सिंह, महाप्रबंधक, बरेका

वाराणसी, 31 दिसंबर 2024 – बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज ‘100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत जन भागीदारी अभियान’ के अंतर्गत एक विशाल जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करना और भारत को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम था।

 

गोल्फ कोर्स गेट से प्रातः 8:00 बजे, बरेका महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती हीमा सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस रैली का शुभारंभ किया। रैली ने बरेका परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों – गोल्फ कोर्स, सूर्य सरोवर, बरेका इंटर कॉलेज, बैंक ऑफ बड़ौदा, बीएलडब्ल्यू स्टेडियम – से होते हुए कुंदन के पास समापन किया। पूरे मार्ग में रैली में शामिल प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्षय रोग के खिलाफ गगनचुंबी नारे लगाते हुए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस रैली में बरेका के अधिकारी, महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, कर्मचारी गण ,पैरामेडिकल स्टाफ, चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञ, छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, दिव्यांगजन, रेल सुरक्षा बल, नागरिक सुरक्षा संगठन, सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, भारत स्काउट एवं गाइड, सरोवर संरक्षण क्लब संगठनों के सदस्य और प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु एवं प्रशिक्षक गण, स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साह पूर्वक भाग लिया। यह जन भागीदारी दिखाती है, कि टीम बरेका क्षय रोग को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “टीबी उन्मूलन के लिए समाज के हर व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है। यह अभियान न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएगा, बल्कि सामाजिक एकता को भी मजबूती देगा।”आज इस जन भागीदारी रैली से हम यह संकल्प लें कि टीबी हारेगा, देश जीतेगा!

 

यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि हमारे समाज के स्वस्थ भविष्य का मंत्र है। आपकी भागीदारी इस अभियान को और भी प्रभावशाली बनाएगी।

 

महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षता श्रीमती हीमा सिंह चौहान ने नव वर्ष की मंगल कामनाएं देते हुए कहा क्षय रोग (टीबी) जैसी बीमारी को हराने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है – एकता, जागरूकता और सहभागिता। जब हम सब मिलकर एक लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं, तो कोई भी बाधा हमें रोक नहीं सकती।

प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री एस.के. श्रीवास्तव ने टीबी की रोकथाम और उसके लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार ने क्षय रोग के प्रारंभिक लक्षण, जांच की प्रक्रिया और बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार से टीबी को पूरी तरह हराया जा सकता है।

 

रैली में प्रमुख रूप से बरेका के महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री एस.के. श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री सुब्रत नाथ, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री विनोद शुक्ला, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री मो. नुरुल होदा, बरेका महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्रीकांत यादव एवं परिषद के सदस्य श्री अमित कुमार, श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री संतोष यादव, श्री मनीष कुमार सिंह ने भी इस रैली में भाग लिया। रैली के दौरान टीबी से बचाव, लक्षणों की पहचान और उपचार से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।

 

 

यह जागरूकता रैली केवल एक शुरुआत है। आगामी 100 दिनों तक बरेका में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविरों नुक्कड़ नाटकों और जागरूकता के माध्यम से समुदाय को जागरूक किया जाएगा।
संपूर्ण कार्यक्रम का सुरुचि पूर्ण संचालक जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार ने किया। वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ मिन्हाज अहमद एवं चिकित्सा विभाग का विशेष सहयोग रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Vitoria da Conquista
21°C
Chuvisco
4.8 m/s
71%
766 mmHg
11:00
21°C
12:00
22°C
13:00
22°C
14:00
23°C
15:00
24°C
16:00
23°C
17:00
22°C
18:00
20°C
19:00
19°C
20:00
18°C
21:00
18°C
22:00
18°C
23:00
18°C
00:00
17°C
01:00
17°C
02:00
17°C
03:00
17°C
04:00
17°C
05:00
17°C
06:00
17°C
07:00
17°C
08:00
19°C
09:00
21°C
10:00
22°C
11:00
23°C
12:00
25°C
13:00
26°C
14:00
26°C
15:00
26°C
16:00
25°C
17:00
23°C
18:00
21°C
19:00
20°C
20:00
19°C
21:00
18°C
22:00
17°C
23:00
17°C
Fonte de dados meteorológicos: Wettertrend 30 tage
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com