Wednesday, February 5, 2025

बरेका मंडप का केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने किया उद्घाटन

- Advertisement -

बरेका मंडप का केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने किया उद्घाटन

बरेका मंडप का केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने किया उद्घाटन
बरेका मंडप का केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने किया उद्घाटन

बरेका मंडप का केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने किया उद्घाटन

यह भी पढ़े नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई आयकर नहीं 

राजकोट, गुजरात में इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 में बनारस रेल इंजन कारखाना का प्रभावशाली प्रदर्शन

राजकोट, 2 फरवरी 2025 – भारतीय रेलवे की प्रमुख लोकोमोटिव उत्पादन इकाई बनारस रेल इंजन कारखाना राजकोट, गुजरात में 02 से 05 फरवरी 2025 तक आयोजित 9वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 में अपने लोकोमोटिव और तकनीकी नवाचारों का प्रदर्शन कर रहा है।

आज बरेका मंडप का उद्घाटन केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बरेका द्वारा निर्मित विद्युत एवं निर्यातित डीजल लोकोमोटिव और लोको क्षेत्र में हो रहे नवीन तकनीकी विकास की सराहना की।

इस इंडस्ट्रियल फेयर में बरेका की ओर से लोकोमोटिव मॉडल, आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादन क्षमता को प्रदर्शित किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी उद्योग के विशेषज्ञों, व्यवसायियों और आगंतुकों के लिए बरेका की तकनीकी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है।

 

बरेका भारतीय रेलवे की सबसे प्रमुख उत्पादन इकाइयों में से एक है, जो विद्युत लोकोमोटिव निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

इस प्रतिष्ठित औद्योगिक प्रदर्शनी में बरेका WAP-7, WAG-9 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव, निर्यात किए जाने वाले डीजल लोकोमोटिव के मॉडल, इंफोग्राफिक्स, और सिंगल वेंडर आइटम्स को प्रदर्शित कर रहा है, जो रेलवे उद्योग के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

प्रदर्शनी में बरेका की प्रमुख विशेषताएं

6000 हॉर्सपावर वाला WAG-9 रनिंग मॉडल आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है यह लोकोमोटिव भारतीय रेलवे के लिए मालगाड़ियों की गति एवं दक्षता में जबरदस्त इजाफा करता है।

बरेका ने श्रीलंका, बांग्लादेश और मोज़ाम्बिक सहित 11 देशों को निर्यात किए गए लोकोमोटिव मॉडल का प्रदर्शन भी किया है, जो भारत की वैश्विक रेल उत्पादन क्षमता को दर्शाता है।

इंटरएक्टिव डिजिटल डिस्प्ले और इंफोग्राफिक्स – प्रदर्शनी में बरेका की नवीनतम उपलब्धियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों और मॉडल्स के माध्यम से दर्शाया जा रहा है।

सिंगल वेंडर लोकोमोटिव आइटम्स रेलवे उद्योग में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और स्वदेशी निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए बरेका डीजल एवं विद्युत लोको में लगने वाले सिंगल वेंडर आइटम्स का प्रदर्शन कर रहा है।

बनारस रेल इंजन कारखाना मंडप इस चार दिवसीय प्रदर्शनी में विद्युत एवं निर्यातित डीजल लोकोमोटिव निर्माण, तकनीकी नवाचारों को प्रमुखता से प्रदर्शित कर रहा है।बरेका द्वारा निर्मित लोकोमोटिव न केवल भारतीय रेलवे की गतिशीलता को बढ़ा रहे हैं, बल्कि “आत्मनिर्भर भारत” और “हरित ऊर्जा” मिशन को भी मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

बनारस रेल इंजन कारखाना टीम का सराहनीय योगदान

इस अवसर पर मुख्य गुणता आश्वासन प्रबंधक श्री रामजन्म चौबे, जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार, सहायक कार्य प्रबंधक श्री राजीव मिश्रा व उनकी टीम ने अपने उत्पादों और नवाचारों की विस्तृत जानकारी आगंतुकों और उद्योग विशेषज्ञों को प्रदान की। प्रदर्शनी में आए प्रतिनिधियों को रेलवे के ऊर्जा दक्षता, तकनीकी प्रगति और पर्यावरण-अनुकूल उपायों से अवगत कराया गया।

बनारस रेल इंजन कारखाना की इस भागीदारी का मुख्य उद्देश्य अपने असाधारण उपलब्धियों को प्रदर्शित करना, उद्योग जगत के साथ नवाचार को बढ़ावा देना, और भारत को रेल निर्माण के वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर करना है। बरेका का यह योगदान रेलवे तकनीक में भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com