बरेका में 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ‘प्रभात फेरी’ के माध्यम से “सुरक्षा और स्वास्थ्य–विकसित भारत के लिए अत्यावश्यक” जागरूकता रैली आयोजित
बरेका में 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत 'प्रभात फेरी' के माध्यम से "सुरक्षा और स्वास्थ्य–विकसित भारत के लिए अत्यावश्यक" जागरूकता रैली आयोजित
बरेका में 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ‘प्रभात फेरी’ के माध्यम से “सुरक्षा और स्वास्थ्य–विकसित भारत के लिए अत्यावश्यक” जागरूकता रैली आयोजित
बरेका में 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ‘प्रभात फेरी’ के माध्यम से “सुरक्षा और स्वास्थ्य–विकसित भारत के लिए अत्यावश्यक” जागरूकता रैली आयोजित
बरेका में 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ‘प्रभात फेरी’ के माध्यम से “सुरक्षा और स्वास्थ्य–विकसित भारत के लिए अत्यावश्यक” जागरूकता रैली आयोजित
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में समूचे भारतीय रेल के साथ 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह (दिनांक 04 से 10 मार्च 2025) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य रेल कर्मचारियों में संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित कार्य प्रणाली को प्रोत्साहित करना है।
इसी क्रम में, आज दिनांक 05 मार्च 2025 को प्रातः 07:00 बजे स्थानीय सेंट्रल मार्केट स्थित कुंदन लोको के पास से “सुरक्षा और स्वास्थ्य–विकसित भारत के लिए अत्यावश्यक” थीम पर संरक्षा जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस प्रभात फेरी को प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस प्रभात फेरी में फैक्ट्री मुख्य यांत्रिक सर्विस इंजीनियर श्री नीरज जैन, मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री एस. बी. पटेल, मुख्य गुणवत्ता आश्वासन प्रबंधक श्री राम जन्म चौबे, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री के. के. पटेल, जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार, कर्मचारी परिषद सदस्य श्री संजय कुमार ,संरक्षा अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त, भारत स्काउट एवं गाइड, सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड, सिविल डिफेंस, बरेका रेल सुरक्षा बल एवं संरक्षा अधिकारियों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
संरक्षा जागरूकता रैली कुंदन लोको के पास से प्रारंभ होकर सूर्य सरोवर, बरेका कॉलोनी परिसर, केंद्रीय बाजार होते हुए सिनेमा परिसर स्थित बास्केटबॉल मैदान के पास आकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में शामिल कर्मचारियों और अधिकारियों ने संरक्षा जागरूकता से संबंधित नारों एवं संदेशों के साथ पूरे परिसर में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अन्य कार्यक्रम मे आज कारखाना परिसर लोको डिवीजन के कर्मचारियों के बीच नुक्कड़ नाटक, संरक्षा जागरूकता के लिए फायर फाइटिंग एवं व्यक्तिगत संरक्षा उपकरण का प्रशिक्षण, संरक्षा शपथ, संरक्षा प्रश्नोतरी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे कारखाना कर्मचारियों ने अति उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसके साथ ही बरेका परिवार के बच्चों में संरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व को समझाना और उन्हें संरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था। पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों को संरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी, जिससे कार्यस्थल पर सतर्कता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।
बरेका में संरक्षा सर्वोपरि बरेका प्रशासन अपने सभी कर्मचारियों को संरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में संरक्षा संगोष्ठी, संरक्षा प्रदर्शनी, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और मॉक ड्रिल जैसी गतिविधियाँ भी शामिल की जाएंगी।
बरेका परिवार का यह संकल्प है कि संरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का पालन कर न केवल कार्य स्थल बल्कि अपने दैनिक जीवन के लिए सुरक्षित वातावरण बनाया जाए और भारतीय रेल को संरक्षा के उच्चतम मानकों पर स्थापित किया जाए।