Thursday, March 13, 2025

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बनारस रेल इंजन कारखाना में भव्य समारोह का आयोजन

- Advertisement -

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बनारस रेल इंजन कारखाना में भव्य समारोह का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बनारस रेल इंजन कारखाना में भव्य समारोह का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बनारस रेल इंजन कारखाना में भव्य समारोह का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बनारस रेल इंजन कारखाना में भव्य समारोह का आयोजन

यह भी पढ़े बरेका में 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत संरक्षा जागरुकता का हुआ आयोजन

वाराणसी, 8 मार्च 2025: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रेक्षागृह में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, समानता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अथिति एवं बरेका महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात श्रीमती चित्रा सिंह द्वारा मुख्य अथिति एवं विशिष्ट अतिथियों को प्लांटर देकर स्वागत किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती मधु शुक्ला ने महिला कर्मचारियों के योगदान की सराहना की और कहा कि महिलाएँ प्रत्येक क्षेत्र में अपनी मेहनत और कौशल से सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने बरेका में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान महिलाओं को समान अवसर देने और उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विभिन्न प्रेरणादायक वक्ताओं ने महिलाओं की उपलब्धियों और उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। आगंतुक वक्ता के रूप में आमंत्रित सुप्रसिद्ध समाजसेवी और सदस्या बरेका यौन उत्पीड़न समिति, श्रीमती जागृति राही ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना तब तक पूर्ण नहीं हो सकती जब तक महिलाएँ हर क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका में नहीं आएंगी। उनका मानना है कि आजादी की लड़ाई में महिलाओं का भी उतना ही योगदान है जितना की पुरुषों का। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से समाज और संगठन दोनों ही अधिक सक्षम और सशक्त बनते हैं।


बरेका के केंद्रीय चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रेक्षा पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज की महिलायें किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वह जो ठान लेती हैं उसे कर दिखाने की क्षमता भी रखती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाओं की शिक्षा, व्यवहार और विचारों में समानता होना आवश्यक है।


कार्यक्रम के दौरान बरेका से सेवानिवृत्त होने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं के संघर्ष और सफलता की कहानियों को समूह नृत्य, शिक्षाप्रद नाटक, गायन और कविता पाठ के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान बरेका के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री विनोद कुमार शुक्ल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री जनार्दन सिंह, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री देवेश कुमार, मुख्य गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रबंधक श्री राम जन्म चौबे, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्री राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री पीयूष मिंज, जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार, अधिकारीगण, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्री श्रीकांत यादव व सदस्य श्री अमित कुमार,श्री संतोष यादव,श्री अमित यादव एवं श्री मनीष सिंह आदि सहित समस्त महिला कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या‍ में बरेका कर्मी उपस्थित रहें।

उक्त कार्यक्रम की मॉनिटरिंग सहायक कार्मिक अधिकारी/कर्मचारी श्री एम. ए. अंसारी द्वारा एवं संचालन, कार्यालय अधीक्षक/सिवल, डॉ सुनीता तिवारी द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन देते हुए श्रीमती अनीता पांडेय ने सभी महिलाओं को बधाई दी और इस प्रकार के आयोजनों को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com