Wednesday, March 12, 2025

बरेका में 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के समापन समारोह के अंतर्गत कर्मचारियों के बीच व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु सुझाव प्रतियोगिता का आयोजन 

- Advertisement -

यह भी पढ़े स्वस्थ महिलाओं से ही सशक्त समाज की परिकल्पना संभव – साधना राय 

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में समूचे भारतीय रेल के साथ 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह (दिनांक 04 से 10 मार्च 2025) का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य रेल कर्मचारियों में संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित कार्य प्रणाली को प्रोत्साहित करना था।

इसी क्रम में, आज दिनांक 10 मार्च 2025 को समापन समारोह के अंतर्गत कर्मचारियों के बीच “संरक्षित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण (स्वास्थ्य) महत्वपूर्ण है” या “सुरक्षा और स्वास्थ्य – विकसित भारत के लिए अत्यावश्यक” विषय पर सुझाव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु बरेका कर्मियों के साथ-साथ ठेकेदार श्रमिकों ने भी हिस्सा लिया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व को समझाना और उन्हें संरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था। पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों को संरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
बरेका प्रशासन अपने सभी कर्मचारियों को संरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के तहत संरक्षा संगोष्ठी, संरक्षा प्रदर्शनी, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और मॉक ड्रिल जैसी गतिविधियाँ का आयोजन किया गया।
संरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का पालन कर न केवल कार्य स्थल बल्कि अपने दैनिक जीवन के लिए सुरक्षित वातावरण बनाया जाए और भारतीय रेल को संरक्षा के उच्चतम मानकों पर स्थापित किया जाए। इसी संकल्प के साथ आज 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का भव्य समापन हुआ।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com