Tuesday, September 17, 2024

सत्रुघन सिन्हा ने ट्विटर पर शेयर की बेटी व दामाद की फोटो, शादी में शामिल होने का दिया आमंत्रण 

- Advertisement -

सत्रुघन सिन्हा ने ट्विटर पर शेयर की बेटी व दामाद की फोटो, शादी में शामिल होने का दिया आमंत्रण

 

सत्रुघन सिन्हा ने ट्विटर पर शेयर की बेटी व दामाद की फोटो, शादी में शामिल होने का दिया आमंत्रण, सत्रुघन सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा-मेरी लाडली सोनाक्षी सिन्हा आज बनेंगी जहीर इकबाल की दुल्हन, शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी की शादी है, शादी में शामिल होंगे बड़े स्टॉर्स और आप भी हैं अमंत्रित जरूर आएं 🌹🌹❤,

यह भी पढ़े प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का किया स्वागत, जाने किन मुद्दों पर हुई वार्ता

इसके बाद सत्रुघन सिन्हा कोर्ट मैरिज की फोटो शेयर करते हुए लिखते है – प्यार से बड़ा कोई धर्म नहीं होता क्यूंकि धर्म कोई भी हो सभी धर्म प्यार और इंसानियत की पाठ पढ़ाते हैं ..!
मगर कुछ लोग जिन्हें धर्म की राजनीती करनी है उन्हें प्यार मे भी जिहाद दिखता है..!! 🥳🥳🎉Happy Wedding Day🥳🥳🎉🎉

वैसे सोनाक्षी सिन्हा बीते कुछ समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कभी परिवार वालों की नाराजगी तो कभी धर्म की दीवार को लेकर उठने वाली अफवाहों के बीच फाइनली दोनों एक-दुजे के हो चुके हैं। सोनाक्षी ने अपनी अंतरंग शादी की पहली फोटो शेयर कर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। इस खास दिन में एक्ट्रेस ने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को अपने पास ही रखा।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने आज यानी 23 जून को मुंबई में शादी रचा ली है। दोनों न किसी हिंदू रिती-रिवाजों और न ही किसी इस्लामिक उसूलों के तहत शादी कि बल्कि दोनों ने सिविल मैरिज की है। दोनों ने शादी के बाद एक भव्य शादी की पार्टी भी रखी है, जिसमें उनके कुछ रिश्तेदार और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ खास लोगों को इनवाइट किया गया है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने फाइनली अपने 7 साल के रिश्ते को नया नाम दे दिया है। अब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। पत्नी बनने के बाद सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर पति संग कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वह पति जहीर इकबाल के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में दूल्हेराजा अपनी दुल्हनिया का हाथ चूमते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में जहीर इकबाल शादी के कागजों पर साइन करते हुए दिख रहे हैं। वहीं एक फोटो में सोनाक्षी पिता शत्रुघ्न सिन्हा का हाथ थामे मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं।

इन खूबसूरत फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने प्यार भरा कैप्शन भी शेयर करते हुए लिखा, आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आंखों में प्यार देखा और उसे बनाए रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमने सभी चुनौतियों और जीत के बीच मार्गदर्शन दिया…और इस पल तक ले आया… जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से… हम अब पति-पत्नी हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com