Thursday, April 10, 2025

मिर्जापुर: छात्रा से ऑटो में दरिंदगी, तीन आरोपी अरेस्ट

- Advertisement -
मिर्जापुर: छात्रा से ऑटो में दरिंदगी, तीन आरोपी अरेस्ट
मिर्जापुर: छात्रा से ऑटो में दरिंदगी, तीन आरोपी अरेस्ट फोटो क्रेडिट ETV

मिर्जापुर: छात्रा से ऑटो में दरिंदगी, तीन आरोपी अरेस्ट

मिर्ज़ापुर पुलिस ने किया खुलासा, दिल्ली से अपने घर मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव लौट रही नर्सिंग छात्रा से ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 24 जून की है।  दिल्ली से घर आ रही थी पीड़िता मिर्जापुर पुलिस ने रेप के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के पास से पीड़िता से छीने गए पैसे भी पुलिस ने बरामद कर लिए।

 

यह भी पढ़े बरेका में साइंस कथा का आयोजन हुआ संपन् 

 

साथ ही जांच के दौरान एक तमंचा और कारतूस भी जब्त किया है।मामले में पहले छेड़खानी और चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था, फिर छात्रा के बयान को आधार बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। मामले में शनिवार को ऑटो चालक सहित तीन आरोपियों को छुतिहार पचेंगढ़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोप है कि नशे में धुत होकर आरोपियों ने छात्रा से दुष्कर्म किया, फिर उसके पास मौजूद रुपये और सामान भी छीन लिए।

जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर पुलिस ने पहले छेड़खानी और चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। जब छात्रा को बयान दर्ज कराने के लिए अदालत भेजा गया, तब मामला सामूहिक दुष्कर्म का सामने आया। छात्रा ने अदालत में बयान दिया कि ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने अकेला पाकर दरिंदगी की है। इसके बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। गिरफ्तार ऑटो चालक की पहचान बृजेश कुमार सिंह उर्फ सोनू, उसके दोस्त जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोलू और जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ डब्बल के रूप में हुई। सब पार्टी करके टेंगरा मोड़ पहुंचे थे।

 

पुलिस के मुताबिक, अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती दिल्ली के एक प्रसिद्ध कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वह 24 जून को अपने घर लौट रही थी। ट्रेन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशन मुगलसराय आई, फिर रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ तक पहुंची। वहां से अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी।

 

इसी बीच ऑटो चालक आ गया और उसने अदलहाट चलने की बात कही। छात्रा ऑटो पर सवार हो गई। छात्रा के मुताबिक, ऑटो में उसके दो साथी भी बैठे थे। अदलहाट पहुंचने पर ऑटो चालक ने रास्ता बदल दिया। छात्रा ने विरोध किया तो तीनों ने ऑटो रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया।

25 जून को छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर छेड़खानी और चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद छात्रा को न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए भेजा गया। न्यायालय में दिए गए बयान में छात्रा ने ऑटो चालक और उसके साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। न्यायालय में छात्रा द्वारा दिए गए बयान के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

 

थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि छात्रा ने छेड़खानी की तहरीर दी थी। इसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अदालत में बयान के बाद सामूहिक दुष्कर्म में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ऑटो चालक बृजेश के पास से तमंचा भी बरामद किया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Pune
38°C
Broken cloud sky
4.1 m/s
12%
753 mmHg
16:00
38°C
17:00
36°C
18:00
34°C
19:00
30°C
20:00
28°C
21:00
27°C
22:00
26°C
23:00
26°C
00:00
25°C
01:00
25°C
02:00
24°C
03:00
24°C
04:00
23°C
05:00
23°C
06:00
23°C
07:00
25°C
08:00
27°C
09:00
30°C
10:00
32°C
11:00
34°C
12:00
36°C
13:00
36°C
14:00
37°C
15:00
37°C
16:00
35°C
17:00
33°C
18:00
32°C
19:00
30°C
20:00
28°C
21:00
27°C
22:00
25°C
23:00
24°C
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com