Sunday, September 8, 2024

पाकिस्तान में आतंकी गजिंदर सिंह की हुई मौत, भारतीय फ्लाइट का किया था अपहरण

- Advertisement -
पाकिस्तान में आतंकी गजिंदर सिंह की हुई मौत, भारतीय फ्लाइट का किया था अपहरण
पाकिस्तान में आतंकी गजिंदर सिंह की हुई मौत, भारतीय फ्लाइट का किया था अपहरण

पाकिस्तान में आतंकी गजिंदर सिंह की हुई मौत, भारतीय फ्लाइट का किया था अपहरण

दल खालसा के संस्थापक व आतंकी गजिंदर सिंह की पाकिस्तान में हुई मौत। खबरों के अनुसार आतंकी गजिंदर काफी समय से हृदय रोग से पीड़ित था और अस्पताल में आतंकी गजिंदर का इलाज चल रहा था। बता दे कि आतंकी गजिंदर ने भारतीय विमान का किया था अपहरण।

यह भी पढ़े हाथरस हादसा मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर गिरफ्तार, अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा किया सरेंडर, देखे वीडियो 

 विमान सहित 111 यात्रियों का किया था अपहरण

गजिंदर को 2002 में 20 सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों की सूची में शामिल किया गया था। वह उन पांच लोगों में शामिल था, जिन्होंने 29 सितंबर, 1981 को 111 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों को लेकर उड़ान संख्या एआई-423 का अपहरण किया था। यह उड़ान दिल्ली से अमृतसर आ रही थी और इसे अपहरण करके लाहौर में उतरने के लिए मजबूर किया गया था। इसके बाद आतंकवादियों ने जरनैल सिंह भिंडरावाले और कई अन्य खालिस्तानी चरमपंथियों की रिहाई के साथ 5 लाख अमेरिकी डॉलर की मांग की थी। इस घटना के बाद सभी पांच लोगों को पाकिस्तान में 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई। 1995 में अपनी सजा पूरी करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। जिसके बाद गजिंदर 1996 में जर्मनी चला गया। लेकिन भारत द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद उसे जर्मनी में प्रवेश नहीं मिला और वह पाकिस्तान लौट आया।

 

2021 में कट्टरपंथी संगठन दल खालसा के एक सदस्य ने गजिंदर सिंह की तस्वीर फेसबुक पर शेयर की थी और उसके पाकिस्तान में होने की जानकारी दी थी। 1996 से ही भारतीय खुफिया एजेंसियां ​​उसकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही थीं। भारतीय खुफिया एजेंसियां ​​उसकी तलाश करती रहीं। भारत सरकार कई बार उसे सौंपने की मांग करती रही, लेकिन पाकिस्तान बार-बार उसकी मौजूदगी से इनकार करता रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com