Sunday, September 8, 2024

शादी के बाद पत्नी के बाद पिता भी हुए गायब, सात साल बाद खुला राज, माथा पकड़ कर बैठ गया पति

- Advertisement -
शादी के बाद पत्नी के बाद पिता भी हुए गायब, सात साल बाद खुला राज, माथा पकड़ कर बैठ गया पति
शादी के बाद पत्नी के बाद पिता भी हुए गायब, सात साल बाद खुला राज, माथा पकड़ कर बैठ गया पति

शादी के बाद पत्नी के बाद पिता भी हुए गायब, सात साल बाद खुला राज, माथा पकड़ कर बैठ गया पति

बदायूं: शादी के बाद पत्नी के बाद पिता भी हुए गायब, सात साल बाद खुला राज, माथा पकड़ कर बैठ गया पति, शादी के बाद पति-पत्नी के बीच झगड़े और प्रेमी के साथ फरार हो जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन यूपी के बदायूं जिले से जो मामला सामने आया है उसे सुनकर आप भी आपना माथा पकड़ लेंगे।

यह भी पढ़े जम्मू-कश्मीर आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर किया ग्रेनेड से हमला 

दरअसल सात साल पहले एक महिला की शादी हुई थी। शादी के एक साल तक तो सबकुछ ठीक चला, लेकिन इसी दौरान अचानक से महिला गायब हो गई थी। महिला के पति ने पत्नी की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कुछ दिन बाद उस युवक का पिता भी अचानक से लापता हो गया। बाद में पता चला की पत्नी और पिता ने आपस में शादी कर ली थी, इसकी जानकारी महिला के पति को नहीं थी। सात साल इसका खुलासा हुआ तो युवक ने अपना सिर पकड़ लिया। युवक अपनी ही पत्नी का बेटा बन चुका है। युवक ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई।

पूछताछ में महिला ने बताया कि जब उसकी शादी हुई थी तब उसका पति नाबालिग था। वह अपने पति से अक्सर परेशान रहने लगी। इसी के चलते वह अपने ससुर के साथ भाग गई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और चंदौसी में जाकर रहने लगे। महिला ने बताया कि अब उसके एक बेटा भी है। महिला का कहना है कि सात साल पहले जो शादी हुई थी वह उसे नहीं मानती है वह अपने ससुर से शादी करके बहुत खुश है। दोनों अपनी मर्जी से शादी करके रह रहे हैं। पुलिस ने दोनों की बातों को सुनने के बाद छोड़ दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com