Tuesday, September 17, 2024

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास खोआ गली में 2 मकान गिरे, 8 लोंगो के मलबे में दबने की खबर, NDRF ने लोंगो को निकाला बाहर  

- Advertisement -

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास खोआ गली में 2 मकान गिरे, 8 लोंगो के मलबे में दबने की खबर, NDRF ने लोंगो को निकाला बाहर

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास खोआ गली में 2 मकान गिरे, एक सिपाही और महिला सहित 8 लोंगो के मलबे में दबने की खबर, NDRF ने लोंगो को निकाला बाहर  
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास खोआ गली में 2 मकान गिरे, एक सिपाही और महिला सहित 8 लोंगो के मलबे में दबने की खबर, NDRF ने लोंगो को निकाला बाहर

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास खोआ गली में 2 मकान गिरे, एक सिपाही और महिला सहित 8 लोंगो के मलबे में दबने की खबर, NDRF ने लोंगो को निकाला बाहर, घायलों को भेजा अस्पताल।

यह भी पढ़े आज का राशिफल 

 

श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट परिक्षेत्र में शामिल यलो ज़ोन में देर रात दो मकान हुए ज़मींदोज़। चौक थानाक्षेत्र के खोया गली चौराहे पर स्थित दो मकान हुए धराशायी। पाँच से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की अपुष्ट सूचना। दबने वालों में महिलाएं भी। प्रशासनिक अधिकारियों व एनडीआरएफ की टीम मौके पर कर रही रेस्क्यू। काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले गेट नंबर चार को किया गया बंद। एक नंबर और दो नंबर गेट से दिया जा रहा दर्शनार्थियों को प्रवेश।

जानकारी के मुताबिक खोआ गली चौराहे पर स्थित प्रसिद्व जवाहिर साव कचौड़ी वाले के ऊपर स्थित राजेश गुप्ता व मनीष गुप्ता का मकान सटा हुआ था। दिनों मकान 70 साल पुराना बताया जा रहा है। देर रात दोनों मकान भरभरा कर गिर पड़े। घटना की सूचना पाकर आनन फानन में इलाकाई लोगों ने प्रशासन को खबर देकर गली में जाने वाले प्रवेश मार्ग को बंद कर दिया। मौके पर पहुँचे अधिकारियों ने मैदागिन व ग़ोदौलिया से मंदिर जाने वाले गेट नंबर चार से दर्शनार्थियों के प्रवेश को बंद कर दिया। यहाँ तक कि मीडिया कर्मियों को भी गली में कवरेज के लिए नहीं जाने दिया जा रहा है।

 

चौक थानाक्षेत्र के खोआ गली में जमींदोज हुए दो मकानों में एक सिपाही समेत कुल आठ लोग मलबे में दब गए थे। एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर तीन लोगों को जीवित सुरक्षित बाहर निकाला। जबकि गम्भीर रूप से घायल हुए सिपाही को मलबे से बाहर निकालकर कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। अब तक कुल पाँच लोगों को मलबे से रेस्क्यू किया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com