Tuesday, September 17, 2024

बरेली: सीरियल किलर जो बनता था महिलाओ को अपना शिकार, 10 हत्याओं की बात स्वीकारी, जाने क्या था कारण 

- Advertisement -

यह भी पढ़े आज का राशिफल 

उत्तर प्रदेश के बरेली पुलिस ने पिछले 14 महीने से लगातार हत्या कर रहे सीरियल किलर कुलदीप पुत्र बाबूराम को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी कुलदीप ने जो बताया उससे पुलिस भी भौचक्की रह गई। ग्राम बाकरगंज थाना नबावगंज निवासी कुलदीप ने बताया कि उसके पिता ने मां के रहते हुए दूसरी शादी कर ली थी। सौतेली मां के कहने पर वह उसकी मां के साथ मारपीट करता था। तभी से उसे अधेड़ उम्र की महिलाओं से नफरत हो गई थी।

एसएसपी अनुराग कहा कि तभी से उसके दिमाग में महिलाओं को लेकर कुंठा और ईर्ष्या भर गई थी। वह अपनी मां की मौत की वजह भी सौतेली मां को ही मानता था। आरोपी कुलदीप की शादी 2014 में हुई लेकिन वह पत्नी के साथ भी उसी कुण्ठ से ग्रसित होकर मारपीट करता था। वह अपनी पत्नी के गले को भी दबाने की कोशिश करता था। जिसकी वजह से 2018 में उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। जिसके बाद से वह 25 किलोमीटर के इलाके में अकेले ही घूमता रहता था। इस एरिया में उसकी तीन रिश्तेदारियां थीं , जहां वह रुकता था। वह आने जाने के लिए पगडण्डी और चकरोड का सहारा लेता था।

इस दौरान अगर कोई महिला उससे मिलती थी तो वह सेक्स के लिए अप्प्रोच करता था। जैसे ही महिला विरोध करती थी वह एग्रेसिव हो जाता था। उसके बाद वह अपने शिकार की हत्या गाला घोटकर हत्या कर देता था और गलत हरकत करता था। आरोपी कुलदीप इस बात को सुनिश्चित करता था कि उसकी शिकार जिंदा न बचे,  इसके लिए वह उसकी साडी या दुपट्टे से गले को कस देता था।

एसएसपी बरेली ने बताया कि आरोपी कुलदीप को पकड़ने के लिए पुलिस की 22 टीमें लगाई गई थीं। गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन तलाश नाम दिया गया था। करीब 1500 सीसीटीवी केमरे से आरोपी की तलाश की जा रही थी। एसएसपी के मुताबिक 600 नये सीसीटीवी कैमरे इस समस्त क्षेत्र में लगाए गए। अभियुक्त कुलदीप सामान्यतः कभी भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था और न ही आने-जाने के लिए किसी साधन का प्रयोग करता था।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com