Friday, October 18, 2024

बरेका में कर्मचारियों के लिए शिकायत निवारण शिविर का सफल आयोजन

- Advertisement -

बरेका में कर्मचारियों के लिए शिकायत निवारण शिविर का सफल आयोजन

बरेका में कर्मचारियों के लिए शिकायत निवारण शिविर का सफल आयोजन

बरेका में कर्मचारियों के लिए शिकायत निवारण शिविर का सफल आयोजन

बरेका में कर्मचारियों के लिए शिकायत निवारण शिविर का सफल आयोजन

यह भी पढ़े भारतीय सूचना सेवा के प्रोबेशनर अधिकारियों का बरेका में अध्ययन भ्रमण 

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में दिनांक 08 अक्टूबर 2024, मंगलवार को कर्मचारियों के लिए एक विशेष शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करना था। शिविर में लगभग 100 कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रस्तुत किया और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

शिविर की अध्यक्षता उप मुख्य कार्मिक अधिकारी, वर्क्स श्री राजेश कुमार और सहायक कार्मिक अधिकारी श्री पीयूष मिंज़ द्वारा की गई। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं पर गहन चर्चा की और उन्हें तुरंत निवारण के लिए संबंधित विभागों के मुख्य कार्यालय अधीक्षकों को निर्देश दिए। इसके साथ ही, कल्याण निरीक्षकों को सभी शिकायतों को पंजीकृत कर उनके समाधान की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि संबंधित कर्मचारियों को समय पर सूचित किया जा सके।

इस शिविर में बरेका कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्रीकांत यादव, सदस्य कर्मचारी परिषद मनीष कुमार, अमित कुमार, संजय कुमार, संतोष यादव सहित अन्य कर्मचारी प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। साथ ही, मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक श्री राम सहाय, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री ललित कुमार, श्री दीपेश कुमार पांडेय तथा मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक कुमार मिश्र, श्री संजय कुमार, और श्री अजय शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पूरे समय कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहे।

शिविर के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं का सुनियोजित और प्रभावी ढंग से निवारण करने का प्रयास किया गया, जिससे कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना की। यह शिविर कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच संवाद और सहयोग की एक मजबूत कड़ी साबित हुआ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com