दुलहीपुर: बहन के घर में फंदे से लटकता मिला 14 साल के भाई का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप

दुलहीपुर: बहन के घर में फंदे से लटकता मिला 14 साल के भाई का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप
यह भी पढ़े भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र प्रतिनिधि मंडल राज्य महिला आयोग की सदस्य व पुलिस कमिश्नर वाराणसी से मिला, ज्ञापन दे करी यह मांग
दुलहीपुर: बहन के घर में फंदे से लटकता मिला 14 साल के भाई का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप किशोर की मां ने बताया, बेटी और उसके प्रेमी ने की है मेरे लाल की हत्या,
🚨ब्रेकिंग न्यूज पीएम नरेंद्र मोदी एनडीए शासित राज्यों के सीएम के साथ अहम बैठक के लिए पहुंचे.@PMOIndia pic.twitter.com/RVym4joKw0
— GoyalExpress🇮🇳 (@ExpressGoyal) February 20, 2025
दुलहीपुर। मुगलसराय थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुर में अपनी बहन खुशी के घर मां के साथ आए 14 साल के लकी का शव बहन के घर में ही पंखे से फंदे में लटका मिला। जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर की मां ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के लेढ़ूपुर निवासी फातिमा कि शादी पंद्रह 22 वर्ष पुर्व विरु से हुई थी। बीरु से फातिमा को दो बेटी एक बेटा हुआ 13 वर्ष पूर्व उसकी मौत हो गई। पति के मौत के बाद वह अपने देवर मूसे शादी कर ली। देवर से पांच बच्चे हैं वही बेटी खुशी पांच वर्ष पुर्व हरिशंकरपुर मे जमीन खरीद कर मकान का निर्माण कराया । उस भवन में मां के साथ ही पूरे परिवार के लोग रहने लगें एक वर्ष पुर्व बेटी से लड़ाई कर फातिमा पूरे बच्चों को साथ लेकर वाराणसी के आशापुर चली गई। बुधवार के दोपहर मां फातिमा के साथ लकि और पूरे बच्चे बहन के यहां आये। गुरुवार के दोपहर भवन के हाल मे पंखे से लटका शव बरामद हुआ। फातिमा ने बताया कि अपने बच्चों के लिए दूसरे वाले मंजिल पर खाना बना रही थीं। उसी समय बेटी खुशी ने फोन कर घर से निकलने के लिए कहने लगीं। वहीं बगल का लड़का सतीश ने मकान का ताली मागने आया था। मेरे बेटे ने फांसी नहीं लगाया है उसकीं हत्या हुई हैं।