Monday, August 11, 2025

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे कुरुक्षेत्र

- Advertisement -

Table of Contents

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे कुरुक्षेत्र

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे कुरुक्षेत्र
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे कुरुक्षेत्र

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे कुरुक्षेत्र

यह भी पढ़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 25 फरवरी तक मध्य प्रदेश, बिहार और असम का दौरा करेंगे

प्राकृतिक खेती देखने खेतों में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ प्राकृतिक तरीके से की जा रही खेती और उत्पादन को देखा, आचार्य देवव्रत को श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया ऋषि, ये धारणा गलत है कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन घटता है- श्री शिवराज सिंह चौहान, ये सही समय है कि हम धीरे-धीरे प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़ें- श्री चौहान,सही तरीके से प्राकृतिक खेती की जाए तो उत्पादन बढ़ेगा, गुणवत्ता बढ़ेगी और धरती भी बचेगी- श्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ प्राकृतिक तरीके से की जा रही खेती और उत्पादन को देखा और इस विषय और इस पद्धति से उगाई जा रही फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आचार्य देवव्रत को ऋषि बताते हुए कहा कि उन्होंने प्राकृतिक खेती के प्रचार प्रसार का जो काम किया है, वह अपने आप में अद्भुत है। श्री शिवराज सिंह ने कहा कि ये सही समय है कि हम धीरे-धीरे प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़ें। मैं, देश के किसानों को विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि ये धारणा गलत है कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन घटता है।

श्री चौहान ने कहा कि किसानों को ट्रैनिंग देकर अगर सही तरीके से प्राकृतिक खेती की जाए तो उत्पादन भी बढ़ेगा, गुणवत्ता तो बढ़ेगी ही और धरती भी बचेगी और हम स्वस्थ भी रह सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती में इंटरक्रॉपिंग के कारण एक नहीं, एक साथ गन्ना, सरसों, चना आदि अलग-अलग फसलें ली जा सकती हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने चना, गेहूं, गन्ना, सरसों, अमरूद, सेब, ड्रेगन फ्रूट, स्ट्राबेरी, प्याज, लहसुन आदि उपज को खेतों में देखा और उनके बारे में राज्यपाल और अन्य विशेषज्ञों से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान आसपास के किसान, केंद्र और राज्य के कृषि व बागवानी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
11 Aug
76°F
12 Aug
86°F
13 Aug
85°F
14 Aug
87°F
15 Aug
87°F
16 Aug
85°F
17 Aug
83°F
11 Aug
76°F
12 Aug
86°F
13 Aug
85°F
14 Aug
87°F
15 Aug
87°F
16 Aug
85°F
17 Aug
83°F
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com