Friday, August 15, 2025

बरेका में 2568वीं त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

- Advertisement -

बरेका में 2568वीं त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

बरेका में 2568वीं त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, बनारस रेल इंजन कारखाना में दिनांक 23 मई, 2024 को 2568वीं त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा धूम-धाम से मनाई गई। बरेका में बुद्ध पूर्णिमा आयोजन समिति के महामंत्री श्री रतनम सिंह एवं बरेका कर्मचारी परिषद के वर्तमान सदस्य श्री संजय कुमार के मार्गदर्शन में 2568वीं त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा अनुष्ठान उत्साहपूर्वक सूर्य सरोवर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सर्व-सामान्य के लिए आयोजित की गई साथ ही भगवान बुद्ध से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े आज का राशिफल

जिसमे उनके जीवन पर आधारित घटना काल को सुंदरता से प्रदर्शित किया गया। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति के कारण भी इसे विशेष तिथि मानी जाती है। इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध ने लुम्बिनी में जन्म लिया और साथ ही इसी दिन भगवान बुद्ध को ज्ञान की भी प्राप्ति हुई और कुशीनगर में महापरिनिर्वाण हुआ। इस अवसर पर बुद्ध पूर्णिमा आयोजन समिति की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भगवान बुद्ध की आराधना करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई।

बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर बरेका परिसर स्थित सूर्य सरोवर पर असंख्य दीप प्रज्ज्वलित कर एवं विद्युत झालरों से सुसज्जित अलौकिक सजावट की गई जो देखने में बहुत ही आकर्षक लग रही थी साथ ही बच्चों द्वारा आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसमे उन्होंने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। बुद्ध पूर्णिमा आयोजन समिति की ओर से आगंतुकों को प्रसाद वितरित किया गया एवं लंगर-भंडारा का भी विशेष आयोजन किया गया।

बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित समारोह की अद्भुत छटा को देखकर बरेका सूर्य सरोवर पर श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के अतिरिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या,बरेका के मुख्य विद्युत् इंजिनियर निरीक्षण श्री एम. के. सिंह, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री श्याम बाबू, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री मनोज यादव,वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मिन्हाज अहमद, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजकुमार गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, सयुक्त सचिव कर्मचारी परिषद श्री श्रीकांत यादव सदस्य कर्मचारी परिषद श्री मनीष कुमार सिंह,अमित कुमार एवं बरेका में कर्मचारी हित में कार्यरत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यगण की अपार भीड़ रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी साथ ही सदस्य कर्मचारी परिषद श्री संजय कुमार, अध्यक्ष श्री गुरुनाम सिंह, महामंत्री श्री रतनम सिंह, स. महामंत्री श्री आशीष कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री संजय कुमार, संयोजक श्री राकेश प्रसाद, स. संयोजक श्री राजेश यादव एवं रामसकल महतो, सदस्य श्री अनिल कुमार यादव, श्री अरुण कुमार भारती एवं श्री आकाश वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

- Advertisement -

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Varanasi
27°C
Clear sky
2.5 m/s
92%
752 mmHg
04:00
27°C
05:00
26°C
06:00
26°C
07:00
27°C
08:00
28°C
09:00
29°C
10:00
30°C
11:00
31°C
12:00
32°C
13:00
32°C
14:00
32°C
15:00
33°C
16:00
32°C
17:00
32°C
18:00
31°C
19:00
30°C
20:00
30°C
21:00
29°C
22:00
29°C
23:00
28°C
00:00
28°C
01:00
28°C
02:00
28°C
03:00
28°C
04:00
27°C
05:00
27°C
06:00
27°C
07:00
27°C
08:00
28°C
09:00
29°C
10:00
31°C
11:00
31°C
12:00
32°C
13:00
33°C
14:00
33°C
15:00
33°C
16:00
33°C
17:00
33°C
18:00
32°C
19:00
31°C
20:00
30°C
21:00
30°C
22:00
29°C
23:00
29°C
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com