Friday, September 20, 2024

आज का राशिफल

- Advertisement -
आज का राशिफल
आज का राशिफल

मेष राशि आज का राशिफल

आज का राशिफल मेष राशि वालों आज गणेशजी कहते है कि इस समय ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा। अपरिचित लोगों के साथ कोई भी व्यवहार अथवा लेनदेन करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वरना आप किसी धोखा घड़ी में भी फस सकते हैं। ईगो और अति आत्मविश्वास की भावना आपकी कमजोरी भी है। इस पर काबू रखें। व्यवसायिक गतिविधियां यथावत ही चलती रहेंगी। बहुत सुधार की संभावना नहीं है। किसी प्रभावशाली पार्टी से व्यवसाय में कोई बहुत बड़ी डील होने की संभावना है। साथ ही पब्लिक डीलिंग में भी मुनाफा मिलने के योग हैं। घर परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। किसी नजदीकी संबंधित द्वारा शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। अधिक कार्यभार और व्यस्तता की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। पानी का अधिक सेवन करें।

 

वृषभ राशि आज का राशिफल

वृषभ राशि वालों आज गणेशजी कहते है कि आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने का है। इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। इसलिए पूरा ध्यान उस पर केंद्रित रखें। बाहरी अथवा अपरिचित लोगों को अपने पारिवारिक मामले में हस्तक्षेप ना करने दें। इस वजह से तनाव की स्थिति बन सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान बनाकर रखें। रुपए- पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही लें। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में उचित उपलब्धियां बन रहे हैं। हालांकि अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। परंतु वर्तमान समय धैर्य रखने का है। सरकारी संस्थाओं से संबंधित कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों के बीच में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। वाहन द्वारा अथवा गिरने से चोट लगने की स्थिति बन रही है। इस समय बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि आज का राशिफल

मिथुन राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि सकारात्मक नजरिया रखने से परिस्थितियां जल्दी ही सामान्य हो जाएंगी। कुछ समय से चल रही किसी परेशानी से आज कुछ समाधान मिलेगा। बच्चों का ध्यान भी अपनी पढ़ाई की तरफ लगा रहेगा। कोई यात्रा का प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है। जिससे आपको राहत ही मिलेगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी हो सकती हैं। परंतु यह समय उनके स्वास्थ्य के प्रति ही ध्यान देने का है। बच्चों की किसी गलती को शांतिपूर्ण तरीके से सुधारने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में थोड़ी सी ही लापरवाही की वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर हाथ से निकल सकता है। इसलिए आपकी निगरानी अति आवश्यक है। बेहतर होगा अपनी नीतियों में बदलाव करें। साथियों और कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपके आत्मबल और आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां रहेंगे। एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपना दिनचर्या और खानपान को संतुलित रखना बहुत जरूरी है।

कर्क राशि आज का राशिफल

कर्क राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपनी रूटीन लाइफ में कुछ परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है। क्योंकि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाने से कई उचित मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। दूसरों की सलाह पर अमल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार भी अवश्य कर लें। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पार्टनर के साथ चल रही गतिविधियों को शांतिपूर्ण से सुलझाएं। गुस्से में परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। अधिकारियों के साथ संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। पति-पत्नी का आपस में बेहतरीन तालमेल रहेगा। विपरीत लिंगी लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें।अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। पोलूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।

सिंह राशि आज का राशिफल

सिंह राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। भावनाओं में आकर आप नुकसान कर सकते हैं। हालांकि अपने कार्य क्षमता के दम पर कोई महत्वपूर्ण कार्य बेहतरीन तरीके से कर लेंगे। रिश्तेदार का घर में आगमन और वार्तालाप द्वारा खुशनुमा माहौल बना रहेगा। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना नुकसानदायक रह सकती है। यह समय अपने पर्सनल कार्यों को पूरा करने के लिए ही अनुकूल है। अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। इनकी वजह से अपनी नजदीकी लोगों के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं। मार्केटिंग तथा ऑनलाइन कार्यों में ज्यादा ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद भी आज हल हो सकता है। लेकिन सावधान भी रहना जरूरी है। ऑफिस में किसी सहयोगी की मदद से आप अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यस्तता की वजह से अपने परिवार के लिए उचित समय नहीं निकाल पाएंगे। परंतु परेशानियों का प्रभाव घर पर ना पड़ने दें। एलर्जी और खांसी जुकाम की दिक्कत रह सकती है। आयुर्वेदिक तथा देसी इलाज फायदेमंद रहेगा।

 

कन्या राशि आज का राशिफल

कन्या राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित रूपरेखा बना ले। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा। भावुकता और आलस की वजह से आपके बनते कार्यों में विघ्न बाधाएं आ सकती है, जिस वजह से आर्थिक नुकसान भी होने की आशंका है। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर मान बनाए रखें। जिससे कि वह अपने आप को उपेक्षित महसूस ना करें। व्यवसाय संबंधी हर गतिविधि पर नजर रखें। लापरवाही की वजह से पार्टियां टूट सकती है। हालांकि अभी कार्यों की गति मध्यम ही रहेगी। परंतु धैर्य और संयम से यह मुश्किल समय निकल जाएगा। नौकरी पेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें। दोस्तों के साथ फैमिली गेट टुगेदर होगा। मन प्रफुल्लित और सुकून भरा रहेगा। मौसम में बदलाव की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी। उचित खानपान और आराम में भी ध्यान देना जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें बरेका में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

तुला राशि आज का राशिफल

तुला राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि अपनी क्षमता और प्रतिभा को पहचाने। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में निश्चित परिणाम हासिल होने वाले हैं। आज किसी काम में अप्रत्याशित लाभ होने की स्थिति बन रही है। अपने कार्यों के प्रति फोकस रहे। आय के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी। परंतु कभी-कभी आपके वहम और जिद्दीपन की वजह से कुछ संबंध भी खराब हो सकते हैं। अपनी इन कमियों पर सुधार लाएं। बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों का अनुसरण ना करें। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्कों को और मजबूत करें इससे कई व्यवसायिक बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों के लिए अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस आज कुछ मंद रहेंगे। पति-पत्नी में घर की व्यवस्था को लेकर वैचारिक मतभेद उठ सकते हैं। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां और मधुरता बढ़ेगी। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।

वृश्चिक राशि आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि कुछ समय से चल रही परेशानियों से आज कुछ राहत मिलने वाली है। घर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी योजना बन रही है, तो आज उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। आपको आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। मेहनत के उचित परिणाम हासिल करने के लिए कर्म प्रधान भी होना पड़ेगा। कभी कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति आपके तथा दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। अपने विचारों को सकारात्मक रखना बहुत जरूरी है। व्यवसायिक गतिविधियों पर अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है। कर्मचारियों के बीच चल मतभेदों का असर आपकी व्यवसायिक कार्यप्रणाली पर भी आएगा। मीडिया या फोन द्वारा कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है, इसलिए प्रयासरत रहे। कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता रहेगा। परिवार में भी खुशी का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ ब्लड प्रेशर, डायबिटीज संबंधी नियमित जांच करते रहें।

धनु राशि आज का राशिफल

धनु राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि आजकल आप अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन और डिसिप्लिन लाने का प्रयास कर रहे हैं, उसका आपके व्यक्तित्व और स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। घर के रखरखाव संबंधी ऑनलाइन शॉपिंग होगा। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी। कभी कभी आपकी लापरवाही की वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से विमुख हो रहा है। इसका असर आपके रिजल्ट पर पड़ेगा। नकारात्मक बातों से खुद को दूर रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसला लेने में परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा इन्हें टाल दें या किसी अनुभवी से सलाह लें। सेवारत लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझें और सम्मान करें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव रह सकता है। अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखें। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमी आ सकती है। इसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।

 

मकर राशि आज का राशिफल

मकर राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि बच्चों की किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत और सुकून महसूस करेंगे। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाएं बनेंगी। किसी वास्तु विद के साथ अवश्य विचार विमर्श करें। प्रत्येक कार्य को करने से पहले उचित बजट अवश्य बना ले। व्यर्थ की गतिविधियों में समय व्यतीत करने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। अपने सामान की देखभाल स्वयं करें। चोरी होने या खोने जैसी संभावना लग रही है। कोई उपलब्धि मिलने पर तुरंत ही उस पर कार्य करें। ज्यादा सोच विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। घर के साथ साथ कार्य क्षेत्र में भी व्यस्तता बनी रहेगी। हालांकि कर्मचारियों की वजह से सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। जिसकी वजह से आप अपने लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को अपना कोई टारगेट हासिल करने में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुकून और शांति की स्थिति रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की एक दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम की भावना बढ़ेगी। गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती है। उचित आहार लें।

कुम्भ राशि आज का राशिफल

कुंभ राशि वालोंआज गणेशजी कहते हैं कि घर में सुखद और अनुशासित वातावरण रहने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। बुजुर्गों का मान सम्मान व आदर में कमी ना आने दे। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। कोई धार्मिक अथवा मनोरंजक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। किसी पड़ोसी अथवा मित्र के साथ वाद-विवाद की स्थिति में शांति बनाकर रखें। अपने गुस्से पर काबू रखें तथा सहज बने रहे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। इससे घर का माहौल भी खराब हो सकता है। युवाओं को अपने कैरियर के प्रति लापरवाही करना नुकसान देह रहेगा। मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज अप्रत्याशित लाभ कमाने की स्थिति में रहेंगे। वर्तमान कामों में क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को कोई टारगेट पूरा होने से बॉस तथा अधिकारियों से सराहना मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ भी समय व्यतीत करें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता और निकटता आएगी। लव अफेयर्स के मामले में आप लकी रहेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। सही समय पर उनका इलाज होना अति आवश्यक है।

 

मीन राशि आज का राशिफल

मीन राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि आज अधिकतम कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। अपना कोई सपना साकार करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। और यह गुण आप में विद्यमान हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे।अपने बोलचाल का लहजा नर्म रखें। गलत शब्दों के प्रयोग से संबंध खराब भी हो सकते हैं। कभी-कभी आलस की वजह से आपके कार्यों में रुकावट भी आ सकती हैं। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उचित रहेगी। कार्यस्थल पर स्टाफ और कर्मचारियों का उचित सहयोग और योगदान रहेगा। बिजनेस पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। आपको उचित आर्डर और नये अनुबंध मिल सकते हैं। काम सही समय पर पूरे होते जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को बदलाव संबंधी कोई मन मुताबिक सूचना मिल सकती हैं।व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी निकटता बढ़ेगी। किसी किसी समय थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इम्यूनिटी स्ट्रांग बना कर रखें।

Disclaimer यहां दी गई जानकारी  (राशिफल)  हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकती है, अतः यहां दी गई किसी भी जानकारी को अपने ऊपर लागू करने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com