Friday, April 25, 2025

हाथरस: भोले बाबा की 2 महिला एवं 4 पुरुष सेवादार  6 सेवादार को पुलिस ने किया अरेस्ट

- Advertisement -

हाथरस: भोले बाबा की 2 महिला एवं 4 पुरुष सेवादार  6 सेवादार को पुलिस ने किया अरेस्ट

हाथरस: भोले बाबा की 2 महिला एवं 4 पुरुष सेवादार  6 सेवादार को पुलिस ने किया अरेस्ट
हाथरस: भोले बाबा की 2 महिला एवं 4 पुरुष सेवादार  6 सेवादार को पुलिस ने किया अरेस्ट फोटो क्रेडिट THE BHARAT NOW

हाथरस: भोले बाबा की 2 महिला एवं 4 पुरुष सेवादार  6 सेवादार को पुलिस ने किया अरेस्ट, हाथरस सत्संग के आयोजक पर 1 लाख का इनाम। वकील बोले- बाबा यूपी छोड़कर भागे नहीं। पुलिस ने भोले बाबा के सेवादार राम लडैते यादव, मंजू यादव, उपेंद्र सिंह यादव, मंजू देवी यादव, मेघ सिंह और मुकेश कुमार की गिरफ्तारी की है।

यह भी पढ़े वाराणसी: थाना लंका पुलिस द्वारा दुष्कर्म आरोपी को किया गया गिरफ्तार

सीएम योगी के मोर्चा संभालने के बाद यूपी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है। सभी गिरफ्तार अभियुक्त भोले बाबा के सेवादार हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों में 4 पुरुष तथा 2 महिलाएं शामिल है।

यूपी के हाथरस में हुई भगदड़ के तीसरे दिन पुलिस ने आज 6 लोगों की गिरफ्तारी की। आईजी रेंज अलीगढ़ शलभ माथुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- गिरफ्तार सभी 6 आरोपी आयोजन समिति के सदस्य हैं। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।आरोपियों में मैनपुरी का राम लड़ैते यादव, शिकोहाबाद का उपेंद्र यादव, हाथरस का मेड सिंह, मंजू यादव, मुकेश कुमार और मंजू देवी शामिल हैं। इनकी देख-रेख में ही सत्संग चल रहा था।

उधर, पुलिस ने मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख का इनाम घोषित किया है। वह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

दूसरी ओर, भोले बाबा के वकील एपी सिंह घायलों से मिलने अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा- बाबा के पास कोई आश्रम नहीं है। वह पेंशन से अपना गुजारा करते हैं। जब भी बाबा को जांच टीम बुलाएगी, वह आएंगे।

हादसे के 48 घंटे बाद भी पुलिस नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने मैनपुरी, ग्वालियर, कानपुर और हाथरस समेत 8 ठिकानों पर छापा मारा है।

इधर, पुलिस ने एटा, हाथरस और मैनपुरी से 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। सभी भोले बाबा से जुड़े हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- हादसे के लिए प्रशासन और प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथरस आएंगे। वह अस्पताल में भर्ती और प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Varanasi
26°C
Clear sky
1.7 m/s
23%
752 mmHg
02:00
26°C
03:00
25°C
04:00
25°C
05:00
25°C
06:00
26°C
07:00
29°C
08:00
33°C
09:00
37°C
10:00
40°C
11:00
42°C
12:00
43°C
13:00
43°C
14:00
43°C
15:00
42°C
16:00
42°C
17:00
40°C
18:00
37°C
19:00
35°C
20:00
35°C
21:00
33°C
22:00
33°C
23:00
31°C
00:00
29°C
01:00
28°C
02:00
27°C
03:00
26°C
04:00
26°C
05:00
25°C
06:00
27°C
07:00
31°C
08:00
34°C
09:00
38°C
10:00
41°C
11:00
42°C
12:00
43°C
13:00
44°C
14:00
44°C
15:00
43°C
16:00
43°C
17:00
42°C
18:00
39°C
19:00
38°C
20:00
35°C
21:00
34°C
22:00
34°C
23:00
33°C
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
20:37