Friday, August 1, 2025

बरेका की पश्चिमी कॉलोनी में “घर-घर जागरूकता अभियान” चलाया गया

- Advertisement -

बरेका की पश्चिमी कॉलोनी में “घर-घर जागरूकता अभियान” चलाया गया

बरेका की पश्चिमी कॉलोनी में "घर-घर जागरूकता अभियान" चलाया गया
बरेका की पश्चिमी कॉलोनी में “घर-घर जागरूकता अभियान” चलाया गया

बरेका की पश्चिमी कॉलोनी में “घर-घर जागरूकता अभियान” चलाया गया

यह भी पढ़े बरेका राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की बैठक हुई संपन्न

रेल मंत्रालय द्वारा 17 सितंबर 2024 से 02 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता में सभी की भागीदारी के उद्देश्य से, बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में स्वच्छता ही सेवा-2024 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

केन्द्रीय चिकित्सालय में सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड द्वारा महाप्रबंधक श्री एस. के. श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में स्वच्छता अभियान। स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत बरेका अधिकारी अतिथि गृह, अधिकारी विश्राम गृह एवं ऑफिस कैंटीन में स्वच्छ आहार जागरूकता अभियान का आयोजन।

स्वच्छता भागीदारी के तहत, आज दिनांक 24.09.2024 को सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और अन्य स्वयंसेवकों के सहयोग से महाप्रबंधक श्री एस. के. श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में केन्द्रीय चिकित्सालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। महाप्रबंधक ने स्वच्छता के महत्व पर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री सुब्रतनाथ, प्रधान वित्तीय सलाहकार श्री नीरज वर्मा, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री विनोद कुमार शुक्ला, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री देवेश कुमार, मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री एस. बी. पटेल, जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री पीयूष मींज के साथ बड़ी संख्या में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं एंबुलेंस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

स्वच्छता भागीदारी के तहत एक अन्य कार्यक्रम में अधिकारी अतिथि गृह, अधिकारी विश्राम गृह एवं ऑफिस कैंटीन में स्वच्छ आहार जागरूकता अभियान चलाया गया। आहार व्यवस्था में कार्यरत सभी कर्मचारीयों को भोजन की स्वच्छता के साथ-साथ गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त, बरेका की पश्चिमी कॉलोनी में जामवंत और जटायु की वेशभूषा में कलाकारों द्वारा “घर-घर जागरूकता अभियान” चलाया गया। इस अभियान के तहत स्वच्छता, बीमारियों की रोकथाम, सामुदायिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण, आदतों में बदलाव और स्वच्छ भारत मिशन में योगदान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया गया। यह अभियान श्री आलोक कुमार सिंह, मुख्य कारखाना प्रशिक्षक की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Varanasi
27°C
Broken cloud sky
2.6 m/s
95%
750 mmHg
00:00
27°C
01:00
27°C
02:00
27°C
03:00
27°C
04:00
27°C
05:00
27°C
06:00
27°C
07:00
29°C
08:00
30°C
09:00
30°C
10:00
31°C
11:00
30°C
12:00
30°C
13:00
31°C
14:00
31°C
15:00
31°C
16:00
31°C
17:00
30°C
18:00
29°C
19:00
29°C
20:00
29°C
21:00
28°C
22:00
28°C
23:00
28°C
00:00
28°C
01:00
28°C
02:00
27°C
03:00
27°C
04:00
26°C
05:00
26°C
06:00
26°C
07:00
27°C
08:00
28°C
09:00
28°C
10:00
29°C
11:00
29°C
12:00
31°C
13:00
32°C
14:00
32°C
15:00
31°C
16:00
31°C
17:00
31°C
18:00
30°C
19:00
29°C
20:00
29°C
21:00
28°C
22:00
28°C
23:00
28°C
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com