Tuesday, September 17, 2024

बरेका मंडप का एम.ई.टी. एवं एच.टी.एस. – 2024 मुंबई प्रदर्शनी में हुआ विधिवत भव्य शुभारंभ

- Advertisement -

बरेका मंडप का एम.ई.टी. एवं एच.टी.एस. – 2024 मुंबई प्रदर्शनी में हुआ विधिवत भव्य शुभारंभ

एम.ई.टी. एवं एच.टी.एस. – 2024 मुंबई प्रदर्शनी में बरेका मंडप का विधिवत भव्य शुभारंभ
एबरेका मंडप का एम.ई.टी. एवं एच.टी.एस. – 2024 मुंबई प्रदर्शनी में हुआ विधिवत भव्य शुभारंभ

बरेका मंडप का एम.ई.टी. एवं एच.टी.एस. – 2024 मुंबई प्रदर्शनी में हुआ विधिवत भव्य शुभारंभ

यह भी पढ़े वेब सिरीज IC814 में आतंकवादियों के असली नाम और कोड नेम दोनों ही होंगे अपडेट, सूचना प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को भेजा था समन 

मुंबई में दिनांक 4 से 6 सितंबर तक आयोजित ‘एम.ई.टी. एवं एच.टी.एस. –2024’ का केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, डॉ. जितेंद्र सिंह ने वर्चुअल शुभारंभ किया।

इस प्रदर्शनी में मुख्य रूप से मैटेरियल्स (सामग्री) और हाई-थ्रूपुट स्क्रीनिंग (एच.टी.एस) से संबंधित नई तकनीकों, नवाचारों और समाधानों के साथ ही नए और उन्नत मैटेरियल्स की जांच और परीक्षण के लिए आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, डॉ. जितेंद्र सिंह और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, डी.एस.टी. के सचिव श्री अभय करंदीकर ने ऑनलाइन कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया।

इस प्रदर्शनी में रेल मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, इस्पात मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च, भारत सरकार सहित लगभग 15 से अधिक देशों के लगभग 300 स्टॉल और 600 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) द्वारा लोको उत्पादन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का बेहतरीन प्रदर्शन किया जा रहा है। बरेका के मंडप में विभिन्न प्रकार के इंफोग्राफिक्स, विद्युत रेल इंजन डबल्यू.ए.पी-7 और डबल्यू.ए.जी.-9 के रनिंग मॉडल और निर्यात किए जाने वाले डीजल रेल इंजनों के मॉडलों को प्रदर्शित किया गया है, जो आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं जिससे स्वतः ही प्रदर्शनी में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

इससे पहले बरेका प्रदर्शनी स्टॉल का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार ने बरेका के लोको उत्पादन से संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से बनारस रेल इंजन कारखाना के मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, विद्युत, श्री एम. के. गुप्ता और जन सम्पर्क विभाग के प्रतिनिधियों के साथ ही अभिकल्प, भंडार, विद्युत एवं सिविल विभाग के कर्मचारीगण प्रतिभाग कर रहे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com