Tuesday, September 17, 2024

आज का राशिफल

- Advertisement -
आज का राशिफल
आज का राशिफल

मेष राशि आज का राशिफल

आज का राशिफल मेष राशि वालों आज गणेशजी कहते है कि आज कहीं धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। इससे आपको मानसिक सुकून और शांति मिलेगी।घर में किसी तरह के परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, तो उसे क्रियान्वित करने के लिए अनुकूल समय है। किसी मित्र के साथ संबंधों में सुधार आएगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अन्यथा परिणाम आशा के अनुकूल नहीं मिलेगा। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ अपने घर की व्यवस्था को भी बेहतरीन बनाकर रखें। क्योंकि आपकी लापरवाही की वजह से परिजनों को परेशानी हो सकती हैं बिजनेस में रुकावटें रहेंगी। समाधान पाने के लिए सहयोगी और कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें। निश्चित ही आपको कोई उचित रास्ता मिलेगा। नौकरीपेशा लोग जल्दी ही मनचाहा स्थान प्राप्त करेंगे। इसलिए अधिकारियों के साथ संबंधों में मधुरता रखें। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में कोई भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। अपने खुद की देखभाल के लिए भी समय जरूर निकालें। ज्यादा काम और तनाव की वजह से सिर दर्द और थकान जैसी स्थिति रहेगी।

 

 

वृषभ राशि आज का राशिफल

वृषभ राशि वालों आज गणेशजी कहते है कि ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। सोसाइटी अथवा सामाजिक संबंधी मीटिंग वगैरह में आपके निर्णय को विशेष प्राथमिकता मिलेगी।रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर आज कुछ समय अपने लिए भी व्यतीत करें। इसे आप दुबारा नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। युवा वर्ग तथा विद्यार्थी ज्यादा उपलब्धि हासिल करने के चक्कर में अपना सुकून और शांति खत्म ना करें। तथा धैर्य और संयम रखें।किसी नजदीकी संबंधी की वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव की स्थिति रहेगी। उन्हें उचित मार्गदर्शन करने में आप की मुख्य भूमिका रहेगी। मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। ज्यादा सोच विचार करने की बजाय तुरंत उस पर काम करना शुरू कर दें। आज रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन अथवा उधारी ना करें। ऑफिस में कार्यभार अत्यधिक रहेगा। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी प्रेशर बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। जुकाम और खांसी की शिकायत रहेगी। प्रदूषित वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें।

 

मिथुन राशि आज का राशिफल

मिथुन राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि आज दिन का अधिकतम समय अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यतीत हो जाएगा। किसी नजदीकी संबंधी के यहां धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। काफी समय बाद अपने लोगों से मिलना बहुत अधिक सुकून प्रदान करेगा। और आप नई उर्जा के साथ अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। संबंधियों के साथ वार्तालाप करते समय किसी के भी व्यक्तिगत मामले में अपना हस्तक्षेप ना करें। इससे आपसी संबंधों में खटास आ सकती हैं। भूमि की खरीद फरोख्त संबंधी योजनाओं को अभी स्थगित रखें। इस समय ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। किसी भी समस्या में अपने भाई अथवा नजदीकी मित्र का सहयोग अवश्य ले। उनकी सलाह आप के लिए वरदान साबित होगी। ऑफिस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ वाद-विवाद ना होने दें। किसी भी समस्या को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। पति-पत्नी के बीच कुछ व्यक्तिगत नोक-झोंक रह सकती है। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्नता रहेगी। गैस और बदहजमी से बचने के लिए अपना खानपान व्यवस्थित रखें। व्यायाम भी आपको स्वस्थ रखेगा।

कर्क राशि आज का राशिफल

कर्क राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा। तथा आपसी मेल मिलाप से सबको खुशी मिलेगी। आज अपने किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है, और ऐसा करके आप को आत्मिक सुकून ही मिलेगा। युवाओं को कैरियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान बनाकर रखें तथा उनकी सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।परंतु अनावश्यक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर किसी नजदीकी व्यक्ति से कहासुनी होने की भी आशंका है। बिजनेस में अंदरूनी बदलाव की जरूरत है। पिता या पिता समान व्यक्ति की मदद आपको कोई भी फैसला लेने में मददगार रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को पब्लिक संबंधी कार्यों में धैर्य और शांति बनाकर रखना जरूरी है। दांपत्य जीवन में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए धैर्य और संयम भी रखना पड़ता है। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाने का प्रयास करें। धूप और पॉल्यूशन से अपना बचाव करें। त्वचा संबंधी एलर्जी बढ़ सकती है।

 

सिंह राशि आज का राशिफल

सिंह राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि स्थान परिवर्तन संबंधी विचार चल रहे हैं तो उन पर काम होगा। पिछले कुछ समय से जो कार्य रुके हुए थे, आज उनमें कुछ गति आएगी। जिससे घर में भी सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। और आप निश्चिंत होकर अपने व्यक्तिगत गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। व्यर्थ के दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने कार्यों को ही प्राथमिकता दें। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। व्यवसायिक गतिविधियां यथावत चलती रहेगी। इस समय कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। बाहरी व्यक्ति आपकी गतिविधियों का नाजायज फायदा उठा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम करने के तरीकों में बदलाव करने की जरूरत है। पति-पत्नी के प्रयासों से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। सर्वाइकल व कंधों में दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है। व्यायाम और योगा पर अधिक ध्यान दें।

 

 

कन्या राशि आज का राशिफल

कन्या राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि अवसरवादी बने तथा हर अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में हैं। आपको आपकी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। कुछ समय किसी संत या अपने गुरु के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही ना करें। तथा अपना पूर्ण योगदान दें।किसी अप्रिय घटना की वजह से मन उदास रहेगा। आर्थिक मामलों में भी पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना नुकसान दे सकती है। कार्यक्षेत्र में काम करने का जोश और जज्बा आप में गजब रहेगा। साथी कर्मचारियों का भी उचित सहयोग मिलेगा। गैर कानूनी कामों से बचें। वरना बुरी तरह फंस सकते हैं। ऑफिस के माहौल में कुछ सुधार आएगा। पारिवारिक सदस्यों को आपसी तालमेल बनाकर रखने में कुछ कमी रहेगी। युवाओं को प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सुधार आएगा। और आप खुद को पूर्ण स्वस्थ महसूस करेंगे।

 

यह भी पढ़ें बरेका में 12 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, मेडल एवं फोल्डर भेंट कर विदाई समारोह में किया गया सम्मानित

तुला राशि आज का राशिफल

तुला राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि इस समय सोच समझकर लिया गया कोई भी फैसला भविष्य में बहुत ही लाभदायक साबित होगा। रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्मनिरीक्षण तथा आत्म मनन में भी जरूर लगाएं। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंग। कभी-कभी आप अपनी ख्याली दुनिया में ही खोए रहते हैं जिस वजह से कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हाथ से निकल जाती हैं।युवा वर्ग अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ असंतुष्टि महसूस करेंगे। अभी उन्हें और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। महिला वर्ग अपने व्यवसाय अथवा जॉब को लेकर जागरूक रहेंगी। इस समय कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। सिर्फ अपने सहयोगियों और कर्मचारियों से व्यवहार करते समय धैर्य और संयम रखें। कोई भी गलती होने पर आवेश में ना आए। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। तथा विवाह में परिणित होने के लिए पारिवारिक स्वीकृति भी मिल जाएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन दूर करने के लिए मेडिटेशन करें तथा प्रकृति के सानिध्य में भी रहे।

 

वृश्चिक राशि आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि वालों आज परिवार जनों के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में मस्ती भरा दिन व्यतीत होगा। आपका कोई सपना भी साकार हो सकता है। इसलिए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जी तोड़ मेहनत करें। आर्थिक हालात पहले से बेहतर होंगी। किसी अप्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से मूड खराब रहेगा। परंतु इस समय सकारात्मक बने रहना जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना आपके लिए भी मानहानि का कारण बनेगा। इस समय व्यवसायिक गतिविधियां कुछ मंदी की स्थिति में रहेंगी। कामकाज को लेकर कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत है। साझेदारी के विषय में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। युवा वर्ग को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र मिलने की पूरी संभावना है। पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध आपके सुखी जीवन में जहर घोल सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय कुछ कमजोर है। इस समय अपने इलाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।

 

धनु राशि आज का राशिफल

धनु राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि आप अपनी वाकपटुता तथा कार्य करने की शैली द्वारा कोई भी कार्य निकलवाने में सक्षम रहेंगे। और उचित सफलता भी मिलेगी। हालांकि दौड़-धूप की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर कर देगी। परंतु समय की कीमत को पहचाने। उचित समय पर काम ना करने से आप नुकसान में रह सकते हैं। अपने अहम पर अंकुश लगाकर रखें। इस वजह से कुछ संबंध खराब भी हो सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की मान सम्मान का भी ध्यान रखना आपका दायित्व है। कार्यक्षेत्र में लंबित पड़े हुए कार्यों में गति आएगी। साथ ही कुछ नई योजनाएं बनेंगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पुराने मतभेद दूर होंगे। नौकरी में आपका कोई लक्ष्य पूर्ण होगा और तरक्की भी संभव है। पारिवारिक सदस्यों का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। प्रणय संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना भी जरूरी है। वर्तमान वातावरण की वजह से स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। व्यायाम और योगा तथा उचित जीवन शैली को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

 

 

मकर राशि आज का राशिफल

मकर राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि भाइयों के साथ चल रही गलतफहमियों को दूर करने का अनुकूल समय है। आप के प्रयासों से संबंध पुनः मधुर हो सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। किसी भविष्य संबंधी योजना पर भी गंभीरता से विचार हो सकता है। दूसरों पर निर्भर देने के बजाय अपनी चीजों की संभाल खुद ही करें। किसी खास वस्तु की चोरी होने या खो जाने की स्थिति बन रही है। अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें। इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। व्यवसाय में मंदी के असर से उभरने का समय आ गया है। व्यापार में हर छोटी सी छोटी बात को गंभीरता से लें। इससे आपके काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। व्यवसायिक पार्टियों तथा संपर्क सूत्रों का भी उचित सहयोग मिलेगा। नौकरी में अतिरिक्त आय की प्राप्ति का प्रयास ना करें। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। विपरीत लिंगी मित्रों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें। अपने स्वास्थ्य की अवहेलना ना करें। ब्लड प्रेशर व थायराइड संबंधी जांच अवश्य करवाएं।

 

कुम्भ राशि आज का राशिफल

कुंभ राशि वालोंआज गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल है। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते जाएं, सफलता आपके पक्ष में रहेगी। और आपको अपनी मेहनत व कार्यों का भरपूर परिणाम मिलेंगे। युवाओं को अपने करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। तथा कुछ नई जानकारियां भी हासिल होंगी। गुस्से और आवेश में परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं इसलिए बातचीत के लहजे में सावधानी बरतना भी जरूरी है। अति आत्मविश्वास रखना आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा। बेहतर होगा कि अपने स्वभाव में सहजता बनाकर रखें। आज व्यवसाय में कुछ महत्वपूर्ण एग्रीमेंट या ऑर्डर मिलने की संभावना है। उधार लेन-देन ना करें। क्योंकि वापस आने की संभावना कम है। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ होने की स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त कार्यभार की वजह से तनाव में रहेंगे। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ कुछ मनोरंजक प्रोग्राम जरूर बनाए। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का भी ध्यान रखें। असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना दिक्कतों को बढ़ा सकता है।

 

मीन राशि आज का राशिफल

मीन राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। परंतु कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य ले। परिवारजनों के साथ हास परिहास तथा मनोरंजन में खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। युवाओं को कैरियर संबंधी कोई सूचना भी मिलेगी। सरकारी नियमों की लापरवाही की वजह से अवहेलना करने से बेवजह आप फस सकते हैं या कोई इल्जाम लग सकता है। संतान की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। इस समय उन्हें उचित मार्गदर्शन की भी जरूरत है। बिजनेस में नए काम शुरू करने के लिए सितारों का साथ नहीं मिलेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य ले। निश्चित ही आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों की ऑफिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। पारिवारिक सदस्यों का आपसी सामंजस्य घर की व्यवस्था को बेहतरीन बनाकर रखेगा। प्रणय संबंधों में भी मधुरता रहेगी। नकारात्मक विचारों को अपने जीवन में स्थान ना दें। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें।

 

Disclaimer यहां दी गई जानकारी  (राशिफल)  हर व्यक्ति के लिए अलगअलग हो सकती है, अतः यहां दी गई किसी भी जानकारी को अपने ऊपर लागू करने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com