Tuesday, September 17, 2024

आज का राशिफल

- Advertisement -
आज का राशिफल
आज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का राशिफल

आज का राशिफल मेष राशि वालों आज गणेशजी कहते है कि आज आपके लिए कुछ चुनौतियां रहेंगी। परंतु किसी अनुभवी व्यक्ति उचित सलाह से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। इस समय सोच समझ कर लिया गया फैसला काफी हद तक आपकी दिनचर्या को व्यवस्थित कर देगा। ख्याली दुनिया से बाहर निकलने की जरूरत है। प्रैक्टिकल होकर निर्णय लें।अत्यधिक क्रोध व जल्दबाजी करना आपके बनते कार्यों में विघ्न डाल सकता है। इसलिए अपनी उर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। इस समय अत्यधिक व्यय की भी स्थिति रहेगी। अपने व्यवसाय के प्रति की गई मेहनत और प्रयासों के उचित परिणाम मिलने वाले हैं। कार्य क्षेत्र में बनाई हुई नीतियों और योजनाओं पर गंभीरता से अमल करे। कर्मचारियों से चल रहा कोई विवाद दूर होगा। ऑफिस के अतिरिक्त कार्यभार की वजह से आज भी काम करना पड़ सकता है। घरेलू वातावरण में सुख शांति बनी रहेगी। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से मानहानि भी संभव है। त्वचा संबंधी एलर्जी से बचने के लिए गर्मी और पसीने से अपना बचाव रखें।

वृषभ राशि आज का राशिफल

वृषभ राशि वालों आज गणेशजी कहते है कि अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखने का एकमात्र उपाय यह है कि सकारात्मक बने रहे। आपकी योजनाएं कार्य रूप में परिणित होगी। जिससे आप अपने अंदर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। समाज में भी मान सम्मान बना रहेगा। घर में रिश्तेदारों के आगमन से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। समय पर काम ना पूरा होने से मूड खराब भी रह सकता है।विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कुछ समय अध्यात्म और ध्यान आदि में जरूर लगाएं। व्यवसाय संबंधी ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। जो कि फायदेमंद रहेंगे। लेकिन किसी के साथ भी डील या लेनदेन करते समय सावधानी जरूर बरतें। उधार दिए हुए पैसों की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच चली आ रही गलतफहमी का निवारण होगा। तथा घर परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण से सावधान रहना भी जरूरी है।

मिथुन राशि आज का राशिफल

मिथुन राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो उसे पूरा करने का उचित समय है। दौड़-धूप की अधिकता रहेगी, परंतु सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। अनुभवी लोगों के सानिध्य में भी कुछ समय व्यतीत करने से आप अपने अंदर उचित परिवर्तन भी महसूस करेंगे। पुराने झगड़े दुबारा उभर सकते हैं। परंतु आप धैर्य से उन्हें सुलझाने में सक्षम भी रहेंगे। रुपए-पैसों के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। सरकारी मामलों को भी आज स्थगित रखना ही उचित है। व्यवसाय में किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। प्रॉपर्टी संबंधी अच्छी डील हो सकती हैं। अपना कार्यभार उचित तरीके से पूरा करने में सफलता मिलेगी। वैवाहिक संबंध मधुर होंगे। परंतु प्रेम संबंधों में अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन ना चलाएं। तथा जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें।

कर्क राशि आज का राशिफल

कर्क राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि अपनी छुपी हुई प्रतिभाओं को पहचाने और उन्हें सही दिशा में लगाएं। लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से राहत मिलेगी। भाइयों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा। किसी भी मुद्दे पर ज्यादा सोच विचार करने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करने पर भी ध्यान दें।शेयर्स सट्टाआदि जैसी गतिविधियों पर निवेश ना करें। घर में मेहमानों के आगमन से कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक भी सकते हैं। कारोबार में अत्यधिक कार्यभार की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी।आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी बखूबी करेंगे। परंतु इस समय कार्य की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर करने की भी जरूरत है। पब्लिक प्लेस पर उच्चाधिकारियों के साथ बहस में ना पड़े। वैवाहिक संबंधों ओ मधुर बनाने के लिए एक दूसरे को उपहार देना अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। दिन की शुरुआत व्यायाम, योगा आदि से करें। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं।

सिंह राशि आज का राशिफल

सिंह राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि आज आपका समय अनुकूल है। मन में चल रही किसी दुविधा का समाधान मिलेगा। और आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। शांति की चाह में किसी धार्मिक स्थल पर जाने का विचार भी बन सकता है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई व कैरियर पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। मौज मस्ती में समय बर्बाद ना करें।किसी भी बातचीत के दौरान सावधान रहें कि कोई नकारात्मक बात आपसी संबंधों को खराब भी कर सकती है। कार्यस्थल पर जिन कार्यों को आप सहज और आसान समझ रहे थे, उनमें कुछ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध बनाकर रखें। कुछ नए अनुबंध मिलेंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोग अपने काम कुशलता से पूरा करने में समर्थ रहेंगे। कामकाज के साथ-साथ घर परिवार के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें।। कुछ समय मौज मस्ती और मनोरंजन के लिए भी जरूर निकालें। अपने आहार में देसी चीजों को भी शामिल करें। कफ और खांसी की समस्या की वजह से परेशान रहेंगे।

कन्या राशि आज का राशिफल

कन्या राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि आज आपके दिन की शुरुआत खुशनुमा रहेगी। आसपास के सकारात्मक लोगों से बातचीत करके आप अपने आप को हल्का महसूस करेंगे। रुकावटों तथा बाधाओं के बावजूद कार्य निपटने जाएंगे। मित्रों तथा सहयोगियों से कार्यप्रणाली के संदर्भ में उचित विचार विमर्श भी होगा। अपने खर्चों को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित और संतुलित रखें। बच्चों को ज्यादा ढील ना दें। अन्यथा उनका ध्यान अपनी पढ़ाई से उचट सकता है। अगर भूमि अथवा वाहन से संबंधित लोन लेने का विचार है तो पुनर्विचार अवश्य करें। व्यवसाय में कार्यभार और दायित्व बढ़ेंगे। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन ले। कारोबार में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं पर विचार अवश्य करें। पति-पत्नी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां आ सकती है। प्रेम संबंधों में निकटता बनी रहेगी। खांसी, जुकाम और एलर्जी जैसी दिक्कतें रहेगी। निवृत्ति के प्राकृतिक तरीकों पर ज्यादा भरोसा करें।

 

यह भी पढ़ें आज़मगढ़: चारपाई पर सो रहे वृद्ध को सांड़ ने पटका, मौत होने तक करता रहा हमला 

तुला राशि आज का राशिफल

तुला राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि इनकी शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। जो कि बहुत ही लाभदायक रहेगी। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसके अनुकूल परिणाम मिलेंगे। व्यवस्थित रूप से कार्य बनते जाने से आप राहत महसूस करेंगे। इस बात का खास ध्यान रखना है, कि हर किसी पर विश्वास ना करें। आलोचना से दूर रहें। बच्चों के भविष्य को लेकर अनावश्यक ही डर और बेचैनी की स्थिति रहेगी। अपनी मनो स्थिति मजबूत बनाकर रखें। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इनसे उबरने के लिए और अधिक मेहनत और परिश्रम की जरूरत है। इनकम टैक्स सेल टैक्स जैसे कार्यों को कंप्लीट रखें। किसी राजनीतिज्ञ व्यक्ति से आपको उचित सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक लोगों का उचित सहयोग बना रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम प्रसंगों के प्रति मर्यादित और गंभीर रहेंगे। कुछ आलस्य की स्थिति रहेगी। स्वयं के मनोबल में कमीं महसूस करेंगे परन्तु शान्ति से समय निकालें, धीरे-धीरे सब ठीक हो जायेगा।

वृश्चिक राशि आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि आज परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस होगा। उम्मीदें और सपने साकार करने का अनुकूल समय है।अपने कार्यों को लगन से करने की ललक रहेगी। और उचित परिणाम भी मिलेंग। कुछ नया सीखने का भी अवसर मिलेगा। भाइयों के साथ तालमेल बनाकर रखने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। परंतु यह भी ध्यान रखें कि लापरवाही और लेटलतीफी के कारण कुछ जरूरी काम अधूरे भी रह सकते हैं। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ नए आयाम भी बनाने होंगे। मार्केटिंग तथा जनसंपर्क का दायरा बढ़ाए। व्यापार की छोटी से छोटी बारीकियों पर भी गंभीरता से मूल्यांकन करें।आप अपने मृदु व्यवहार और समझदारी से काम को उचित अंजाम दे पाएंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधों को विवाह में वर्णित होने हेतु योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य में हल्का फुल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। योगा तथा व्यायाम आपको स्वस्थ रखंेगे।

 

धनु राशि आज का राशिफल

धनु राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि अचानक ही कुछ खर्चे सामने आएंगे। इनकम अच्छी होने से उचित व्यवस्था रहेगी। किसी सम्मेलन अथवा समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। नई-नई विषयों की जानकारियां भी मिलेंगी। मेहमान नवाजी का भी अवसर मिलेगा। अपने ही निर्णय को सर्वाेच्च रखें। किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना उचित नहीं है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से परहेज रखना जरूरी है। क्योंकि समय और पैसा व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। व्यवसाय में नई पार्टियों तथा प्रभावशाली लोगों के साथ व्यवसायिक संबंध स्थापित होंगे। विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। सिर्फ किसी भी योजना की तह तक जाना जरूरी है। लंबित चल रहे प्रोजेक्ट संबंधी मामले में गति आ सकती हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम प्रसंग उजागर हो सकते हैं। और उसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। कब्ज और वायु विकार जैसी समस्याएं परेशान करेंगे। खानपान हल्का ही रखें।

मकर राशि आज का राशिफल

मकर राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। कड़ी मेहनत और परिश्रम से वह सब कुछ हासिल कर सकते हैं, जिसकी आपने तमन्ना की है। अगर घर परिवर्तन करने की इच्छा है तो और उससे संबंधित योजना बनाने का अनुकूल समय है। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को बहुत ही सावधानी से करने की जरूरत है। आर्थिक कशमकश रह सकती है।सब कुछ ठीक होते हुए भी कहीं ना कहीं किसी रिक्तता का एहसास रहेगा। अगर मनन करें तो यह सिर्फ आपका भ्रम ही हो सकता है। व्यवसाय में आप अपने कार्य को पूरी गंभीरता और संजीदगी से अंजाम देंगे। अपने माल की क्वालिटी से किसी भी तरह का समझौता ना करें और इस बात का जरूर ध्यान रखें कि कहीं आपके ट्रेड सीक्रेट लीक तो नहीं हो रहे। गैर कानूनी गतिविधियों में रुचि ना ले। जीवनसाथी तथा बच्चों के साथ मनोरंजन आदि जैसे प्रोग्राम बनाएं। कामकाज की परेशानियों को पारिवारिक जीवन पर हावी ना होने दें। उचित आहार और आराम भी लेना जरूरी है। थकान और बदन दर्द जैसी स्थिति रहेगी।

कुम्भ राशि आज का राशिफल

कुंभ राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि परिवार में रिश्तेदारों के आगमन से आवभगत में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। उपहारों का आदान-प्रदान रोमांचित करेगा। समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे। परंतु अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकालें। ध्यान रखें कि इन सब क्रियाकलापों के बीच आपका कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा भी रह सकता है। घरेलू खर्चों का संतुलित बजट बनाना भी जरूरी है। वरना आर्थिक परेशानी में भी पड़ सकते हैं। बिजनेस में लापरवाही की वजह से प्रतिद्वंद्वी आपके सामने कड़ी चुनौती खड़ी कर सकते हैं। इस समय निडरता से उनका मुकाबला करने की जरूरत है। सरकारी नौकरी में बॉस, अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। तरक्की भी संभव है। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम प्रसंग बदनामी और अपयश का कारण भी बन सकते हैं इसलिए सावधान रहें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय उन्हें उचित इलाज की जरूरत है।

 

मीन राशि आज का राशिफल

मीन राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि अपनी मेहनत और प्रयासों में कमी ना आने दे। इस वक्त आपके काम करने का जोश व जज्बा आपको गजब की सफलता देगा। रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य में भी आपकी रूचि रहेगी। घर में सुधार करते समय वास्तु संबंधी नियमो को भी जरूर ध्यान में रखें। इस समय पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। जिन्हें निभाने में थोड़ी मुश्किलें आएंगी। इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय और पैसा नष्ट ना करें। बेहतर होगा कि आज वाहन का प्रयोग ना ही करें। आपकी योजनाओं और काम करने के तरीकों का कोई फायदा उठा सकता है। बाहरी लोगों का दखल न होने दें। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद ही काम निपटाने की कोशिश करें। सरकारी कार्यालय में पब्लिक डीलिंग करते समय सावधान रहें। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपके मनोबल को मजबूत रखेगा। घर में शांति पूर्व सुकून भरा वातावरण रहेगा। इस मौसम में ठंडी तासीर की चीजों का सेवन करें। गरिष्ठ भोजन के प्रयोग से गैस और वायु की वजह से जोड़ों में दर्द और बेचैनी जैसी समस्या रहेगी।

 

Disclaimer यहां दी गई जानकारी  (राशिफल)  हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकती है, अतः यहां दी गई किसी भी जानकारी को अपने ऊपर लागू करने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com