Tuesday, September 17, 2024

आज का राशिफल

- Advertisement -
आज का राशिफल
आज का राशिफल

मेष राशि आज का राशिफल

आज का राशिफल मेष राशि वालों आज गणेशजी कहते है कि पिछले कुछ समय से चल रहा पारिवारिक विवाद का आपसी सामंजस्य से कुछ हल निकल सकता है। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात रहेगी। तथा लाभदायक वार्तालाप भी होगा। बेहतरीन डील होना भी संभव है।दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपने ऊपर ही विश्वास रखें। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि आपको आपके स्वभाव की वजह से कुछ लोग नाजायज फायदा उठा रहे हैं। इस समय भावुकता को हावी ना होने दें। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने में आप का प्रयास जरूरी हैं।कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी व्यवसायिक स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं आएगा। लेकिन सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन मिलेगा।दंपति जीवन में सामंजस्य का भाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों नज़दीकियां लाने के लिए विश्वास कायम रखना जरूरी है। तनाव और थकान जैसी स्थिति से खुद को दूर रखें।मेडिटेशन करें तथा रुचि पूर्ण गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर लगाएं।

वृषभ राशि आज का राशिफल

वृषभ राशि वालों आज गणेशजी कहते है कि कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। आज सामाजिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। आपके संपर्कों का दायरा भी विस्तृत होगा। तथा आपसी वार्तालाप द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलेंगी। किसी भी काम में अवरोध आने पर संयम रखना जरूरी है। तनाव लेने से निर्णय दादा गलत हो सकते हैं। विद्यार्थियों का ध्यान आज व्यर्थ की गतिविधियों में लगा रहेगा। उन्हें अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस होने की जरूरत है। आज दिन की शुरुआत में बिजनेस संबंधी दौड़-धूप रहेगी। धीरे-धीरे परिस्थितियां व्यवस्थित हो जाएगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की आज कोई फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है। ऑफिस का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा तथा पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा। जोड़ों व घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें।

मिथुन राशि आज का राशिफल

मिथुन राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि अपनी कार्यक्षमता पर पूर्ण विश्वास रखें तथा अपनी योजनाओं को अंजाम दे। निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ सुखद वार्तालाप होगा। साथ ही कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। बच्चों के साथ डांट-फटकार की जगह दोस्ताना व्यवहार रखें। तथा वार्तालाप करते समय अनुचित शब्दों का प्रयोग ना करें। किसी भी काम में दिक्कत आने पर घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। अभी कोई भी व्यावसायिक नई गतिविधि शुरू करने के लिए समय उचित नहीं है। हालांकि वर्तमान गतिविधियों में आपको अपनी मेहनत के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों की पेपर वर्क करते समय गलती हो सकती है, सावधानी बरतें। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपनी दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशि आज का राशिफल

कर्क राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि घर में कोई मांगलिक आयोजन की प्लानिंग होगी।कुछ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। लेकिन आप उन्हें निभाने में भी सक्षम रहेंगे। आपका भावुक और सहायक दृष्टिकोण सबके लिए बेहतरीन मिसाल की तरह सामने आएगा। नकारात्मक परिस्थितियों में घबराने की बजाय अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखें। अचानक ही किसी महत्वपूर्ण काम में रुकावट आ सकती है। इसलिए भी कदम उठाने से पहले उसके बारे में पूरी रूपरेखा अवश्य बना ले। व्यावसायिक गतिविधियों में ही पूरा दिन व्यस्ततापूर्ण व्यतीत होगा। दिन का ज्यादातर वक्त मीटिंग में ही बीतेगा। उसके बेहतरीन नतीजे भी सामने आएंगे। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस से जुड़े मामलों को सावधानी से करें। छोटी सी गलती भी परेशानी का कारण बनेगी। दिन भर की भागदौड़ के बाद परिवार के साथ मनोरंजन तथा हास परिहास में उचित समय व्यतीत होगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर सुलभ होगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए रखने के लिए योगा व्यायाम पर अधिक ध्यान दें। वर्तमान वातावरण से अपने स्वास्थ्य का बचाव रखें।

सिंह राशि आज का राशिफल

सिंह राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। खर्चों के साथ-साथ आय के साधन भी बने रहेंगे। इसलिए दिक्कत महसूस नहीं होगी। आज रोजमर्रा की जिंदगी से अलग कुछ नई चीजें सीखने में रुचि रहेगी। नए और लाभदायक संपर्क भी बढ़ेंगे। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से मन कुछ विचलित रहेगा। अपना मनोबल गिरने ना दे। पर्सनल लाइफ में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें। क्योंकि इस वजह से धन तथा मान-सम्मान दोनों की हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र में अचानक ही कोई नया ऑर्डर मिलने से अतिरिक्त आय की भी स्थिति बनेगी। परंतु जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी पूर्वक कार्य करने की भी जरूरत है। सरकारी सेवारत लोगों को अपने मन मुताबिक कोई उपलब्धि मिलेगी। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। परंतु प्रेम संबंधों के मामले में कुछ नाकामी मिल सकती है। गले में इंफेक्शन और बुखार जैसी स्थिति रहेगी। तुरंत इलाज ले तथा अपना पूरा ध्यान रखें।

कन्या राशि आज का राशिफल

कन्या राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि घर के रखरखाव तथा बदलाव संबंधी गतिविधियों के लिए शॉपिंग आदि में दिन व्यतीत होगा। महिलाओं के लिए आज का दिन खास तौर पर लाभदायक है। वह घर और प्रोफेशन दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। पारिवारिक मामलों पर ज्यादा रोक टोक करना उचित नहीं है। घर में बहुत अधिक अनुशासन बना कर रखना पारिवारिक लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। समय अनुसार अपने स्वभाव में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। अपनी चीजों की उचित संभाल करे। व्यवसाय में गति देने के लिए वर्तमान कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर करना जरूरी है। क्योंकि व्यापार करने के तरीकों में बहुत अधिक बदलाव आ रहा है। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित कामों में ज्यादा ध्यान दें। सरकारी सेवारत लोग किसी भी तरह के गैर कानूनी कार्य से खुद को दूर रखें। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। तथा घर में भी खुशी भरा वातावरण बना रहेगा। बदहजमी और गैस जैसी परेशानियों से राहत पाने के लिए सबसे पहले अपनी दिनचर्या और खानपान को ही व्यवस्थित रखना जरूरी है।

यह भी पढ़ें केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने 22 लोगों की मौत के बाद वापस ल‍िया टैक्‍स कानून

तुला राशि आज का राशिफल

तुला राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। अचानक ही किसी प्रिय मित्र से मुलाकात आपको खुशी देगी और सकारात्मक वार्तालाप भी होगा। अगर कोई भूमि संबंधी मामला चल रहा है, आज उसका उचित हल मिलने की संभावना है। इस समय बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय ना लगाएं। क्योंकि कोई भी सकारात्मक परिणाम हासिल नहीं होगा। किसी भी तरह की यात्रा को आज टालना ही उचित है। दूसरों से उम्मीद ना रख कर अपनी कार्यक्षमता पर ही विश्वास रखना उचित है। व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ संपर्क और वार्तालाप बहुत ही लाभदायक साबित होने वाला है। पहले इन गतिविधियों पर बहुत अधिक निवेश भी करना पड़ेगा। कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। पारिवारिक सदस्यों के बीच स्थित सामंजस्य रखना जरूरी है। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ ज्यादा मेल मिलाप आपकी बदनामी का कारण भी बन सकता है। तनाव और डिप्रेशन की स्थिति से बचने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा ले। इम्यून सिस्टम भी मजबूत रखें।

वृश्चिक राशि आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि पिछले कुछ समय से चल रही घरेलू परेशानियों से आज कुछ राहत मिलेगी। आपने परिवार में व्यवस्था बेहतरीन बनाए रखने के लिए जो नियम और कायदे बनाए हैं, उसकी वजह से घर में अनुशासित और सुखद माहौल रहेगा। नजदीकी संबंधी के माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। इस समय बच्चों के साथ भी उनकी समस्याओं को सुलझाने में समय देना जरूरी है। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। सहयोगियों और कर्मचारियों का उचित सहयोग रहेगा। इस समय नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम का अत्यधिक बोझ रहेगा, समय को धैर्य पूर्ण तरीके से व्यतीत करें। परिवारजनों तथा जीवनसाथी का आपके प्रति उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां रहेंगी। एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। खान-पान में संयम रखें।

धनु राशि आज का राशिफल

धनु राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि बहुत समय बाद आज किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। आपसी विचारों के आदान-प्रदान से मन प्रफुल्लित रहेगा। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मेल मुलाकात का दौर रहेगा। खर्चों की अधिकता का भी आभास नहीं होगा। कोई भी व्यक्तिगत निर्णय लेते समय दिल की बजाय दिमाग से काम ले। भावनाओं में आकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। पड़ोसियों अथवा किसी अनजान व्यक्ति के साथ मतभेद में ना उलझे। व्यर्थ ही परेशानी बढ़ सकती है। व्यवसायिक परिस्थितियां पूर्ववत ही रहेंगी। अभी कोई नई गतिविधि शुरू करने के लिए समय पक्ष में नहीं है। परंतु अब योजनाओं को किसी से शेयर ना करें, अन्यथा कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा उठा लेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध उचित बनाकर रखें। पति-पत्नी आपसी स्वभाव में परिपक्वता लाएं। बच्चों की किसी बात को लेकर कुछ कहा-सुनी रह सकती है। परिस्थितियों को संभाले। तनाव की वजह से नींद ना आने जैसी समस्या बढ़ सकती है। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाना जरूरी है।

मकर राशि आज का राशिफल

मकर राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि अनुभवी और सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में भी निखार आएगा। आज सामाजिक तथा धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। इसलिए प्रयासरत रहें। परंतु अन्य गतिविधियों के साथ-साथ पारिवारिक व्यवस्था पर भी ध्यान देना जरूरी है। और कुछ महत्वपूर्ण काम भी बीच में रुक सकते हैं। विद्यार्थियों तथा युवाओं का अपनी पढ़ाई और कैरियर के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। व्यवसायिक गतिविधियों में व्यक्तिगत कारणों की वजह से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। बेहतर होगा कि किसी बड़े इंसान की सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस संबंधी कामों पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि उनकी ही कोई गलती उनके लिए परेशानी का कारण बनेगी। मुश्किल समय में जीवन साथी तथा परिजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। नकारात्मक विचारों की वजह से मनोबल में कमी रहेगी। ध्यान और मेडिटेशन करने से कुछ राहत मिल सकती हैं।

कुम्भ राशि आज का राशिफल

कुंभ राशि वालोंआज गणेशजी कहते हैं कि दिन कुछ मिलाजुला प्रभाव देगा। उसे बेहतरीन बनाना आप की योग्यता पर निर्भर करता है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच जो गिले-शिकवे चल रहे थे, आज वह किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं। इसलिए प्रयासरत रहें। किसी भी दुखद स्थिति में आप का मनोबल कम हो सकता है। परंतु जल्दी ही आप अपनी भावनाओं पर काबू पा लेंगे। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन भी आपके लिए सहायक रहेगा। युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति ज्यादा सजग रहें। व्यवसाय में पारिवारिक व्यस्तता की वजह से समय नहीं दे पाएंगे।परंतु कार्य क्षेत्र मे गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। ध्यान रखें, किसी अन्य व्यक्ति की वजह से कर्मचारियों के बीच फूट पैदा हो सकती हैं। नौकरी में नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी तथा परिवार जनों की सलाह से आपकी कोई समस्या हल भी हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। वर्तमान मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर ना पढ़ने दे। गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है।

मीन राशि आज का राशिफल

मीन राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि आपकी लगन और मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना है, तो उसे फलीभूत करने का अनुकूल समय है। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय आत्मनिरीक्षण में भी अवश्य व्यतीत करें। इससे आपको कई उलझनों का समाधान भी मिलेगा। समय अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। आपसी संबंधों के बीच कोई पुरानी नकारात्मक बात उभरने से रिश्ते में खटास आ सकती है। अधिक सोचने की अपेक्षा अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में भी ध्यान दें। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से तनाव हावी ना होने दें। व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। आय का कोई बेहतरीन स्त्रोत बनने वाला है। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित लोग अपने कार्यों में अधिक ध्यान दें। इस समय अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। ऑफिस के संबंधित अपने डाक्यूमेंट्स दूसरों के हाथ में ना पढ़ने दे। दांपत्य जीवन में परिवारिक समस्या को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खांसी जुकाम और गला खराब होने जैसी स्थिति से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक इलाज लें।

Disclaimer यहां दी गई जानकारी  (राशिफल)  हर व्यक्ति के लिए अलगअलग हो सकती है, अतः यहां दी गई किसी भी जानकारी को अपने ऊपर लागू करने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com