Friday, March 14, 2025

बरेका में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य स्वच्छता अभियान एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश

- Advertisement -

बरेका में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य स्वच्छता अभियान एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश

बरेका में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य स्वच्छता अभियान एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश
बरेका में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य स्वच्छता अभियान एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश

बरेका में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य स्वच्छता अभियान एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश

यह भी पढ़े प्रदूषण मुक्त गंगा, गंगा नदी की सफाई के लिए समग्र प्रयास 

महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिया स्वच्छता का संदेश

महिलाओं की स्वच्छता भागीदारी से यह संदेश और अधिक प्रभावशाली बना

वाराणसी, 07 मार्च 2025। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में दिनांक 08 मार्च 2025 (शनिवार) को प्रातः 7:30 बजे एक बृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में पश्चिमी उपनगर, बाल उद्यान के सामने कर्मचारी कॉलोनी के बैक लेन एवं पार्क क्षेत्र में संचालित हुआ। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह सहित प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी परिषद, रेल सुरक्षा बल, नागरिक सुरक्षा दल, सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्य, बड़ी संख्या में कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाओं की भागीदारी से यह संदेश और अधिक प्रभावशाली बनता है, क्योंकि वे समाज की आधारशिला हैं और स्वच्छता को परिवार व समाज में प्रभावी रूप से स्थापित कर सकती हैं।”

उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया और कहा कि स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण परस्पर जुड़े हुए हैं। जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो वे अपने परिवार, कार्यस्थल एवं समाज में स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली को प्रभावी ढंग से प्रोत्साहित कर सकती हैं।


इस अवसर पर स्वच्छता श्रमदान के माध्यम से पश्चिमी उपनगर बाल उद्यान के सामने कर्मचारी कॉलोनी के बैक लेन, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। सफाई के साथ-साथ स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चलाया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और “स्वच्छ बरेका – सुंदर बरेका” का नारा बुलंद किया। इस अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक कचरे को हटाने, कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।


अंत में महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने स्वच्छता अभियान में बेहतरीन योगदान के लिए बरेका इण्टर कॉलेज की छात्राओं को पुरस्कार देने की घोषणा की।

 

महिला सशक्तिकरण को समर्पित आयोजन

इस भव्य आयोजन को बरेका ने महिलाओं को समर्पित किया जो अपने कार्यक्षेत्र, परिवार एवं समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान और उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

 

बरेका में यह आयोजन महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित यह स्वच्छता अभियान बरेका के स्वच्छता एवं सतत विकास के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करता है। यह आयोजन बरेका प्रशासन एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है, जिसे हर नागरिक को अपनाना चाहिए।

 

बरेका भविष्य में भी इसी प्रकार सामूहिक प्रयासों से स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु संकल्पित है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com