Monday, July 28, 2025

किश्तवाड़: खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की मौत; किश्तवाड़ में बड़ा हादसा

- Advertisement -

किश्तवाड़: खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की मौत; किश्तवाड़ में बड़ा हादसा

 

किश्तवाड़: खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की मौत; किश्तवाड़ में बड़ा हादसा
किश्तवाड़: खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की मौत; किश्तवाड़ में बड़ा हादसा

किश्तवाड़: खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की मौत; किश्तवाड़ में बड़ा हादसा

 

यह भी पढ़े आज का राशिफल 

जिला किश्तवाड़ के उपमंडल पाडर में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बोलेरो वाहन गढ़ के पास लगभग 1000 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गया। यह हादसा गत रात्रि का बताया जा रहा है, जब वाहन भोट नाल के पास खाई में गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

आज सुबह एक महिला जब अपने काम से जा रही थी, तो उसने दरिया के किनारे वाहन का टूटा-फूटा रूप और मृतकों के शव देखे। महिला ने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से मृतकों के शव बरामद किए गए और उन्हें पाडर अठोली अस्पताल भेजा गया। वहां उनका पोस्टमार्टम कर शव उनके परिवारजनों को सौंप दिए गए। मौके पर जिला उपायुक्त और पाडर नागसेनी विधायक सुनील कुमार शर्मा सहित डॉक्टर और अन्य प्रशासनिक स्टाफ भी पहुंचे।

 

प्रारंभिक जांच में यह जानकारी मिली है कि वाहन में कुल कितने लोग सवार थे, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। यदि वाहन में छह लोग सवार थे, तो दो लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि लापता लोग दरिया में बह गए या कहीं और चले गए। यह घटना रात के समय हुई थी और मृतक वाहन के नीचे पाए गए। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Varanasi
31°C
Broken cloud sky
1.7 m/s
72%
746 mmHg
16:00
31°C
17:00
30°C
18:00
30°C
19:00
29°C
20:00
29°C
21:00
28°C
22:00
28°C
23:00
28°C
00:00
27°C
01:00
27°C
02:00
27°C
03:00
27°C
04:00
27°C
05:00
27°C
06:00
27°C
07:00
27°C
08:00
28°C
09:00
28°C
10:00
29°C
11:00
30°C
12:00
30°C
13:00
32°C
14:00
32°C
15:00
31°C
16:00
30°C
17:00
29°C
18:00
29°C
19:00
28°C
20:00
28°C
21:00
28°C
22:00
28°C
23:00
28°C
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com