Saturday, April 12, 2025

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को हमलावर ने मारी गोलिया, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती, देखे वीडियो

- Advertisement -

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को हमलावर ने मारी गोलिया, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती, देखे वीडियो

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को हमलावर ने मारी गोलिया, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती, देखे वीडियो , स्लोवाकिया के लोकप्रिय प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको बुधवार दोपहर एक फायरिंग की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। स्लोवाकियाई टीवी स्टेशन टीए3 की रिपोर्ट में कहा गया है कि राजधानी से करीब 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हैंडलोवा शहर में हाउस ऑफ कल्चर के बाहर चार गोलियां चलाई गईं।

यह भी पढ़े वाराणसी: श्याम रंगीला का नामांकन हुआ खारिज, फिर क्या कहा ? देखे वीडियो

जिसके बाद 59 वर्षीय फिको के पेट में गोली लग गई। वहां पीएम रॉबर्ट फिको के साथ समर्थकों की एक बैठक हो रही थी। इस घटना से जुड़ी खबरों में कहा गया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है।

स्लोवाक टीएएसआर समाचार एजेंसी ने कहा कि संसद के उपाध्यक्ष लुबोस ब्लाहा ने संसद के एक सत्र के दौरान घटना की पुष्टि की और इसे अगली सूचना तक स्थगित कर दिया। खबरों में कहा गया है कि प्रधानमंत्री को हेलिकॉप्टर द्वारा बंस्का बायस्ट्रिका ले जाया जा रहा था, क्योंकि स्लोवाक की राजधानी ब्रातिस्लावा बहुत दूर थी। खबरों में कहा गया कि ‘अगले कुछ घंटे उनकी जिंदगी का फैसला करेंगे। फिको को रूस का समर्थक बताया जाता है और वह पिछले साल से प्रधान मंत्री हैं।

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के आधिकारिक फेसबुक पेज के अनुसार गोलीबारी में घायल होने के बाद उनकी हालत नाजुक है। फिको के सोशल मीडिया अकाउंट पर बुधवार को पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा गया कि उनको कई बार गोली मारी गई। जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक तक पश्चिमी नेताओं ने इस फायरिंग पर दुख जताया है।

- Advertisement -

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Rouen
16°C
+13
+12
+12
+11
+10
+10
+9
+9
+9
+11
+13
+15
+17
+19
+20
+21
+21
+20
+16
+15
+15
+14
+14
+13
sam
21°C
9°C
+13
+12
+13
+13
+12
+11
+11
+11
+11
+11
+12
+13
+14
+15
+16
+16
+16
+15
+15
+14
+12
+12
+12
+11
dim
16°C
11°C
+11
+11
+10
+9
+9
+8
+7
+7
+7
+9
+10
+12
+14
+15
+15
+15
+16
+16
+16
+16
+15
+14
+13
+13
lun
16°C
7°C
+12
+11
+10
+10
+9
+9
+9
+9
+8
+10
+11
+12
+13
+14
+15
+15
+14
+14
+13
+13
+12
+12
+11
+10
mar
15°C
8°C
+10
+9
+8
+8
+8
+7
+7
+6
+6
+7
+8
+9
+10
+11
+13
+12
+12
+12
+12
+12
+11
+11
+10
+9
mer
13°C
6°C
+8
+7
+6
+6
+6
+6
+5
+5
+5
+7
+8
+9
+11
+12
+13
+13
+13
+13
+13
+13
+13
+12
+11
+10
jeu
13°C
5°C
+10
+9
+8
+8
+8
+8
+8
+8
+8
+10
+11
+13
+14
+16
+17
+17
+17
+17
+16
+16
+16
+15
+14
+14
ven
17°C
8°C
+13
+12
+11
+11
+11
+10
+10
+10
+10
+11
+13
+15
+16
+18
+20
+20
+19
+19
+19
+19
+19
+18
+16
+15
+14
+12
+11
+11
+11
+11
+11
+11
+11
+11
+11
+11
+11
+12
+12
+12
+11
+11
+11
+11
+11
+10
+9
+8
+7
+7
+6
+6
+6
+5
+5
+5
+5
+6
+8
+9
+10
+11
+14
+14
+12
+13
+12
+13
+13
+11
+10
+10
Plus de prévisions: Météo à 30 jours
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com