Wednesday, July 30, 2025

सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन,दंगल की छोटी बबीता का निभाया था किरदार, बबिता फोगट ने कही यह बात

- Advertisement -

दंगल की छोटी बबीता का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन, बबिता फोगट ने कही यह बात

दंगल में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर की हुई मृत्यु। शनिवार को दिल्ली में सुहानी भटनागर ने अस्पताल में ली अंतिम सांस। सुहानी भटनागर ने मात्र 19 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। खबरों के अनुसार सुहानी भटनागर काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उनका अंतिम संंस्कार फरीदाबाद में किया गया। सुहानी भटनागर एक हरतीय चाइल्ड आर्टिस्ट थी, सुहानी भटनागर का जन्म नई दिल्ली में हुआ था। मुंबई में हुई थी सुहानी की स्कूलिंग। सुहानी ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन की दुनिया में बहुत ही छोटी ही उम्र से कर दी थी।

मृत्यु का कारण


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले सुहानी भटनागर के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके इलाज के लिए वह जो दवाएं ले रही थीं। उन दवाओं का उन पर साइड इफेक्ट हुआ है। कथित तौर पर, उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा और यही उनके मृत्यु का कारण बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े वाराणसी राहुल गांधी की यात्रा में दिखा अपार जनसमूह, आगे की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बीच में रोक राहुल गांधी को लौटना पड़ा वापस, जाने क्या था कारण, देखे वीडियो

दंगल’के जरिये रखा था बॉलीवुड में कदम

सुहानी भटनागर ने साल 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उन्होंने आमिर खान के साथ स्क्रिन साझा की थी। दर्शकों ने गीता और बबीता का किरदार निभाने वाली दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट के अभिनय की खूब तारीफ की थी और उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए थे। फिल्म में आमिर, साक्षी तंवर और जायरा वसीम के साथ काम करने के बाद सुहानी ने कुछ टीवी विज्ञापनों में भी अभिनय किया था। हालांकि बाद में उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए अभिनय से ब्रेक ले लिया था।

बबिता फोगट ने कही यह बात

बबिता फोगट ने ट्वीट करते हुए कहा की दंगल फ़िल्म में मेरे बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर का इतनी कम उम्र में संसार से चला जाना अत्यंत दुःखद है!! मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, इस खबर से स्तब्ध हूं!! ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं इस दुःख की घड़ीं में पूरे परिवार व प्रशंसकों यह दुःख सहने की हिम्मत प्रदान करे। ॐ शांति🙏

बबिता फोगट सोशल मीडिया पर नहीं थीं ज्यादा एक्टिव

‘दंगल’ की छोटी बबीता फोगाट यानी कि सुहानी भटनागर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थीं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने बहुत कम तस्वीरें और वीडियो साझा की थीं। फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर सुहानी के 20.9K फॉलोअर्स हैं। सुहानी ने अपने दंगल के सह-कलाकारों के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट नवंबर 2021 का है।

- Advertisement -

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Varanasi
28°C
Gentle rain
2.9 m/s
88%
749 mmHg
20:00
28°C
21:00
28°C
22:00
27°C
23:00
27°C
00:00
27°C
01:00
27°C
02:00
27°C
03:00
26°C
04:00
26°C
05:00
26°C
06:00
27°C
07:00
27°C
08:00
27°C
09:00
28°C
10:00
29°C
11:00
29°C
12:00
29°C
13:00
30°C
14:00
31°C
15:00
32°C
16:00
32°C
17:00
31°C
18:00
30°C
19:00
29°C
20:00
28°C
21:00
28°C
22:00
28°C
23:00
27°C
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com