Saturday, July 27, 2024

आज का राशिफल

- Advertisement -
PHOTO Credit Istock

मेष राशि आज का राशिफल

मेष राशि – मन चिड़चिड़ा सा रहेगा। आर्थिक स्थिति में उतार- चढ़ाव होगा। यात्रा में कष्ट के संकेत हैं। स्वास्थ्य फिर भी बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है। नीली वस्तु का दान करें।मेष राशि वाले सप्ताह के पहले दिन जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ बहस में ना पड़ें, अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं और अपने व्यक्तिगत संबंधों को संतुलित करने के लिए बहुत अधिक प्रयास और ऊर्जा की आवश्यकता होगी। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छी आमदनी के साथ ऑफर मिल सकता है, जिसके बारे में सोच विचार कर पाएंगे। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ मिलेगा और व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होंगी। शाम के समय परिजनों के साथ नए नए पकवान का आनंद लेंगे।

वृषभ राशि आज का राशिफल

वृषभ राशि- सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार सही चलता रहेगा। तांबे की वस्तु का दान करें।वृषभ राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है। किसी कमजोर इरादों वाले व्यक्ति द्वारा आप पर आरोप लगाए जाने की आशंका बन रही है, जो अंततः आपकी मानहानि का कारण बन सकता है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने रिश्तों में चयनात्मक रहें। चीजों को अपनी इच्छा अनुसार चलते देखने के लिए आपको काफी प्रयास करना पड़ सकता है। काम का बोझ थका देने वाला हो सकता है। कुल मिलाकर नतीजे निराशाजनक नहीं रहेंगे, लेकिन कार्यों में देरी का अहसास हो सकता है। व्यवसाय के संबंध में यात्रा संतोषजनक रहेगी और व्यावसायिक सफलता और लाभ दिलाएगी।

मिथुन राशि आज का राशिफल

मिथुन राशि- सरकारी तंत्र से बच कर रहियेगा। भाग्य में अड़चन आयेगी। मान-सम्मान पर ठेस पहुुंचेगी। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार मध्यम है। सूर्य को जल देते रहें। मिथुन राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन घरेलू मोर्चे पर थोड़ा अधिक ध्यान देना होगा क्योंकि परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ कम होगी और अचानक कुछ व्यक्तिगत मुद्दे सामने आ सकते हैं जिन्हें संभालना आसान नहीं होगा। लव लाइफ में जोखिम लेने के लिए यह अनुकूल समय नहीं है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति का आपको सहयोग मिलेगा और निवेश से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें। शाम के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

कर्क राशि आज का राशिफल

कर्क राशि- स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। नौकरी-चाकरी को लेकर संकेत हैं। शनि देव को प्रणाम करते रहें। कर्क राशि वालों को सप्ताह का पहला दिन समझदारी और सकारात्मक भावनाओं के साथ परिवार में अपना और अपने रिश्तों का ख्याल रखना होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से आपको दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी से भी धन का लेन देन ना करें अन्यथा धन कहीं फंस सकता है। कार्यों को जल्दबाजी में ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आपके प्रफेशनल परिदृश्य और करियर उद्यमों पर आपके ध्यान की आवश्यकता हो सकती है। शाम के समय माता पिता के साथ जरूरी योजनाएं बनाएंगे।

सिंह राशि आज का राशिफल

सिंह राशि- सिंह राशि की स्थिति मध्यम है, आपका स्वास्थ्य मध्यम है। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य दोनों मध्यम है, करियर के क्षेत्र में मध्यम, प्रेम-संतान फिर भी ठीक-ठाक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें। सिंह राशि वालों की सप्ताह के पहले दिन आपसी समझ से लव लाइफ बेहतर रहेगी। सकारात्मक पक्ष यह है कि आप अपने पार्टनर के साथ दिल से दिल का रिश्ता बनाने के मूड में रहेंगे। आज आप कार्यों में काफी सक्रिय और व्यस्त रहेंगे, साथ ही अधिकारियों की कृपा अर्जित करेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और व्यवसाय में लाभ के शुभ योग बनेंगे। पिता के साथ अगर कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज खत्म होगी और पिता का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी और जीवनसाथी के साथ शाम के समय किसी रिश्तेदारी में जा सकते हैं।

कन्या राशि आज का राशिफल

कन्या राशि – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, रुक हुआ कार्य चल पड़ेगा। थोड़ा डिस्टरबेन्स बना रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। शनि देव को प्रणाम करते रहें। कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। कुछ व्यापारिक सौदे आपको भारी मुनाफा देंगे, जिससे आपकी व्यापारिक साख बढ़ेगी। मित्रों और शुभचिंतकों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा जातक अगर नौकरी में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं आज आपको अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। शाम का समय अपने अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे।

तुला राशि आज का राशिफल

तुला राशि – प्रेम में तू-तू, में-में, बच्चों की सेहत को ले कर के मन परेशान रहेगा। मानसिक उलझन बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपके कंधों का बोझ हल्का होगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और सभी सदस्य एक दूसरे का सम्मान करेंगे। अगर आप कोई बिजनस करते हैं तो आज आपको अच्छा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ किसी नई संपत्ति की खरीदारी करेंगे और बच्चों की उन्नति होते देख मन प्रसन्न भी होगा। आप जिन समस्याओं से परेशान थे, तो आज आपको उन समस्याओं का समाधान मिलेगा। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि आज का राशिफल

वृश्चिक राशि – भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ेगी, घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें। वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अपने व्यक्तिगत संबंधों के विकास और समृद्धि के लिए काम करने का रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो नए प्रोजेक्ट शुरू करते समय या महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय बहुत अधिक जागरूकता की आवश्यकता होगी। कामकाज की वजह से परिवार के सदस्यों को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, जिसकी वजह से परेशानी रहेगी। शाम के समय किसी रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है।

धनु राशि आज का राशिफल

धनु राशि – नाक,कान, गले की परेशानी हो सकती है। व्यवसाय की स्थिति भी मध्यम दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान लगभग ठीक-ठाक, व्यापार मध्यम। लाल वस्तु पास रखें। धनु राशि वालों का सप्ताह के पहले दिन स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आमदनी बढ़ोतरी के लिए अन्य मार्ग की तलाश करेंगे। जीवन की परिस्थितियों और आस-पास के लोगों द्वारा ऊर्जावान रूप से समर्थित महसूस करेंगे। व्यावसायिक संभावनाएं बहुत अच्छी रहेंगी और व्यापार विस्तार की योजना सफल होंगी। व्यवसाय की प्रगति के लिए निकट एवं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत की वजह से चिंता रहेगी और भाग दौड़ भी करनी पड़ सकती है। शाम के समय भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि आज का राशिफल

मकर राशि – धन हानिके संकेत हैं। निवेश करने से बचियेगा। जुबां पर नियंत्र रखिये। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति ठीक ठाक है, व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें। मकर राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन वैवाहिक रिश्ते को बनाए रखने के लिए काम करना होगा। आपके अपने ही लोगों के साथ तनावपूर्ण संबंध हो सकते हैं, जिससे आपकी चिंता बढ़ सकती है। दूसरों की असफलता या लापरवाही से आप चिंतित रहेंगे। आपको अपने दैनिक कार्यों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जहां तक संभव हो अवांछित यात्राओं पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। प्रमुख व्यावसायिक निर्णय या व्यवसाय का विस्तार परियोजना के प्रत्येक विवरण की जांच किए बिना नहीं किया जाना चाहिए।

कुम्भ राशि आज का राशिफल

कुंभ राशि – ऊर्जा का स्तर घटता बढ़ता रहेगा, एक नेगेटिविटी सी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें। कुंभ राशि वाले सप्ताह का पहला दिन दूर-दराज के लोगों के संपर्क में आएंगे और यात्रा करना व्यावसायिक रूप से बहुत फायदेमंद रहेगा। व्यवसाय में आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपकी साख बढ़ेगी और प्रतिद्वंदियों को अच्छी टक्कर दे पाएंगे। आपको अपने निजी कार्यों में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी और साथी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। माताजी का आपको पूरा साथ मिलेगा और उनकी मदद से आपको धन लाभ भी होगा। शाम के समय घरवालों के लिए कुछ गिफ्ट खरीद सकते हैं।

मीन राशि आज का राशिफल

मीन राशि – अनाप-शनाप खर्चे होंगे, मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। नीली वस्तु का दान करें। न राशि वालों का सप्ताह के पहले दिन पारिवारिक माहौल बहुत सौहार्दपूर्ण रहेगा और परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आपके मित्र और शुभचिंतक आपके व्यक्तिगत उद्यमों में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ समर्थन देंगे। आपका आत्मविश्वास आपको लगभग अजेय बना देगा। आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। आप अपनी बुद्धि से तुरंत सही निर्णय लेंगे। इसलिए आपकी बुद्धिमत्ता से व्यापार में लाभ और अधिक बढ़ेगा। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

- Advertisement -

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com