Sunday, December 14, 2025

 रंगभरी एकादशी त्रिदिवसीय लोक उत्सव, श्री काशी विश्वनाथ धाम में त्रिदिवसीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी रंगभरी एकादशी

- Advertisement -

रंगभरी एकादशी त्रिदिवसीय लोक उत्सव, श्री काशी विश्वनाथ धाम में त्रिदिवसीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी रंगभरी एकादशी

रंगभरी एकादशी त्रिदिवसीय लोक उत्सव, श्री काशी विश्वनाथ धाम में त्रिदिवसीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी रंगभरी एकादशी
रंगभरी एकादशी त्रिदिवसीय लोक उत्सव, श्री काशी विश्वनाथ धाम में त्रिदिवसीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी रंगभरी एकादशी

रंगभरी एकादशी त्रिदिवसीय लोक उत्सव, श्री काशी विश्वनाथ धाम में त्रिदिवसीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी रंगभरी एकादशी

यह भी पढ़े केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखपति दीदीयों के साथ पौधरोपण कर संवाद किया 

इस वर्ष दिनांक 10 मार्च को पड़ने वाले रंगभरी एकादशी पर्व को श्री काशी विश्वनाथ धाम में त्रिदिवसीय समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा से सांस्कृतिक आदान प्रदान के नवाचार एवं सोनभद्र से वनवासी समाज द्वारा पलाश गुलाल के शिवार्पण से यह पर्व और भी दिव्य स्वरूप प्राप्त कर रहा है। इसी श्रृंखला में मंदिर के पारंपरिक पर्व को लोकमानस के और निकट लाने के सद्विचार के साथ इस वर्ष बाबा विश्वनाथ एवं मां गौरा की चल प्रतिमा शास्त्रीय अर्चना के साथ मंदिर चौक में शिवार्चनम मंच के निकट तीन दिन के लिए आज दिनांक 8 मार्च की सायंवेला में विराजमान की गई। विराजमान चल विग्रह के साथ सायंवेला में कार्यक्रम के समय हजारों की संख्या में श्री काशी विश्वनाथ धाम पधारने वाले श्रद्धालुओं द्वारा फूलों की होली संपन्न की गई। निरंतर तीन दिनों तक सांस्कृतिक उत्सव के साथ लोक उत्सव का आयोजन भी संपन्न किया जाएगा।

शिवार्चनम मंच, मंदिर चौक में विराजमान बाबा विश्वनाथ एवं मां गौरा की प्रतिमा के सम्मुख रंगभरी एकादशी त्रिदिवसीय लोक उत्सव के विभिन्न कार्यक्रमो का विवरण निम्नवत है:–

8 मार्च सायंकाल – फूलों से होली
9 मार्च प्रातः काल – हल्दी लगाने की प्रथा का निर्वहन
9 मार्च अपराह्न – अबीर होली
9 मार्च सायंकाल – गुलाल होली
10 मार्च प्रातःकाल – भस्म अर्पण
10 मार्च अपराह्न – हल्दी / भस्म अर्पण
10 मार्च सायंकाल – कृष्ण जन्मस्थान मथुरा से प्राप्त होली सामग्री, वनवासी समाज से प्राप्त पलाश गुलाल एवं काशी भस्म, बाबा विश्वनाथ एवं मां गौरा को अर्पण कर रंगभरी एकादशी पर्वोल्लास का आयोजन।

दिनांक 10 मार्च को सायं 4 बजे मंदिर चौक से चल विग्रह की पालकी शोभायात्रा समारोहपूर्वक निकाली जाएगी जिसमें काशी वासी एवं धाम पधारे श्रद्धालु प्रतिभाग करेंगे। अधिक से अधिक श्रद्धालु इस लोक आयोजन के अंग बन सकें इस उद्देश्य से इस वर्ष मंदिर चौक के विस्तृत क्षेत्र में उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। लाखों की संख्या में इस वर्ष काशीवासी एवं धाम में आने वाले श्रद्धालुजन इस लोकोत्सव के सहभागी होंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा तथा पर्व की भव्यता के दृष्टिगत बाबा विश्वनाथ एवं मां गौरा की पालकी शोभा यात्रा भी मंदिर चौक के वृहद परिसर से मंदिर प्रांगण में प्रवेश करते हुए गर्भगृह में प्रवेश करेगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास सभी भगवान विश्वेश्वर और मां गौरा के भक्तों को इस लोकोत्सव में प्रतिभाग हेतु आमंत्रण एवं लोकपर्व शुभकामनाएं अर्पित करता है। अधिक से अधिक श्रद्धालु इस लोक आयोजन के साक्षी बन सकें इस उद्देश्य से समस्त कार्यक्रमों का श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के यूट्यूब चैनल एवं सोशल मीडिया हैंडल्स से लाइव स्ट्रीमिंग द्वारा सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।

।।श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम।।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com