Thursday, September 19, 2024

बरेका महाप्रबंधक श्री अभय बाकरे ने पर्यावरण के प्रति समर्पित भाव से नई पहल की शुरुआत करी

- Advertisement -
  बरेका महाप्रबंधक श्री अभय बाकरे ने पर्यावरण के प्रति समर्पित भाव से नई पहल की शुरुआत करी 
बरेका महाप्रबंधक श्री अभय बाकरे ने पर्यावरण के प्रति समर्पित भाव से नई पहल की शुरुआत करी

बरेका महाप्रबंधक श्री अभय बाकरे ने पर्यावरण के प्रति समर्पित भाव से नई पहल की शुरुआत करी

 

जून माह में सेवानिवृत हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण अभियान

यह भी पढ़े वाराणसी की पहलवान आंचल यादव का उत्तर प्रदेश अंडर 17 टीम में हुआ चयन 

आज बरेका महाप्रबंधक श्री अभय बाकरे ने नई पहल करते हुए पर्यावरण के प्रति समर्पित भाव से जून माह में सेवा निवृत्त हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ बरेका परिसर में पौधारोपण किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देना था।

श्री अभय बाकरे ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण के लिए लाभदायक है, बल्कि यह हमारे जीवन को भी समृद्ध बनाता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जून माह में सेवा निवृत्त हुए अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे और उन्होंने भी पौधारोपण में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री रजनीश गुप्ता, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री सुब्रत नाथ, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री विनोद कुमार शुक्ला, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री जनार्दन सिंह, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री रणवीर सिंह चौहान, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अंकुर चंद्रा, उप महाप्रबंधक सह सचिव श्री अनुज कटियार एवं कर्मचारी परिषद सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन कार्मिक,सिविल एवं जन सम्पर्क विभाग के सहयोग से किया गया और इसमें बरेका परिसर के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com