Tuesday, September 17, 2024

बिहार: बगहा में भितहा जदयू प्रखंड अध्यक्ष वैभव राव की गोली मार कर हत्या

- Advertisement -

बिहार: बगहा में भितहा जदयू प्रखंड अध्यक्ष वैभव राव की गोली मार कर हत्या

बिहार: बगहा में भितहा जदयू प्रखंड अध्यक्ष वैभव राव की गोली मार कर हत्या
बिहार: बगहा में भितहा जदयू प्रखंड अध्यक्ष वैभव राव की गोली मार कर हत्या

बिहार: बगहा में भितहा जदयू प्रखंड अध्यक्ष वैभव राव की गोली मार कर हत्या

यह भी पढ़े वाराणसी: न्यायलय ने मामा-भांजे को दी उम्रकैद की सजा जाने क्या था पूरा मामला 

 

बगहा। बिहार के बगहा में भितहा जदयू प्रखंड अध्यक्ष वैभव राव की बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर की हत्या कर दी। वे धनहा थाना क्षेत्र के तमकुही में नाई की दुकान पर सेविंग के लिए गए थे। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है तो वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अफसर ने कहा है कि कुछ सुराग मिले हैं और हत्‍या के आरोपियों को जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है।

पुलिस ने बताया कि वैभव राय खैरहा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष थे और जेडीयू से लंबे समय से जुड़े हुए थे। उनकी पत्‍नी भी मुखिया रह चुकी हैं। उनका इलाके में अच्‍छा प्रभाव था। वैभव राय स्‍कॉर्पियो गाड़ी से तमकुहा बाजार में पहुंचे थे और अपने गांव के सैलून में दाढ़ी बनवाने के लिए बैठे थे। तभी बाइक पर सवार होकर 2 युवक वहां पहुंचते हैं। वे सैलून में दाखिल होते ही वैभव राय को गोली मार देते हैं। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही वे बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते हैं।

इधर, सिर पर गोली लगते ही वैभव राय अचेत हो जाते हैं और इलाके में अफरा-तफरी मच जाती है। लोग बड़ी संख्‍या में उस सैलून पर जुटने लगते हैं। इस बीच दुकानदार वैभव राय को दहवा सीएचसी अस्पताल में ले जाते हैं जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्‍या में जेडीयू कार्यकर्ता और वैभव राय के परिचित घटनास्‍थल पर जमा होने लगे थे। कुछ लोगों ने धनहा पुलिस थाने पर हंगामा भी किया। घटना के बाद से गंडक क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com