बरेका में 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत संरक्षा जागरुकता का हुआ आयोजन

बरेका में 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत संरक्षा जागरुकता का हुआ आयोजन
यह भी पढ़े बरेका में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य स्वच्छता अभियान एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश
बरेका में 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत स्टोर एवं सिविल डिवीजन में संरक्षा संगोष्ठी , प्रशिक्षण ,संरक्षा शपथ ,संरक्षा प्रश्नोतरी एवं पुरस्कार वितरण के माध्यम से संरक्षा जागरुकता का आयोजन
जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख उच्च न्यायालय ने ज़ोजिला दर्रे के जीरो पॉइंट पर स्लेजिंग और स्नो स्कूटर के प्रयोग सहित सभी व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।#ZojilaPass #JammuKashmir #ladkh pic.twitter.com/DX3Phuouz1
— GoyalExpress🇮🇳 (@ExpressGoyal) March 8, 2025
बरेका में 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत स्टोर एवं सिविल डिवीजन में संरक्षा संगोष्ठी , प्रशिक्षण ,संरक्षा शपथ ,संरक्षा प्रश्नोतरी एवं पुरस्कार वितरण के माध्यम से संरक्षा जागरुकता का आयोजन।
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में समूचे भारतीय रेल के साथ 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह (दिनांक 04 से 10 मार्च 2025) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य रेल कर्मचारियों में संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित कार्य प्रणाली को प्रोत्साहित करना है।
सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के इस कड़ी मे आज दिनांक 08 मार्च 2025 को कारखाना परिसर स्टोर एवं सिविल विभाग के कर्मचारियों के बीच संरक्षा जागरूकता के लिए फायर फाइटिंग एवं व्यक्तिगत संरक्षा उपकरण का प्रशिक्षण, संरक्षा शपथ, संरक्षा प्रश्नोतरी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे कारखाना कर्मचारियों ने अति उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व को समझाना और उन्हें संरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था।
बरेका परिवार का यह संकल्प है कि संरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का पालन कर न केवल कार्य स्थल बल्कि अपने दैनिक जीवन के लिए सुरक्षित वातावरण बनाया जाए और भारतीय रेल को संरक्षा के उच्चतम मानकों पर स्थापित किया जाए। कार्यक्रम में विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।