Saturday, July 27, 2024

प्रयागराज: बेटी की संदिग्ध मौत के बाद परिवारजनों ने बेटी के ससुराल में लगाई आग ससुर व सास की जलकर हुई मौत, देखे वीडियो

- Advertisement -

प्रयागराज: बेटी की संदिग्ध मौत के बाद परिवारजनों ने बेटी के ससुराल में लगाई आग ससुर व सास की जलकर हुई मौत

प्रयागराज: बेटी की संदिग्ध मौत के बाद परिवारजनों ने बेटी के ससुराल में लगाई आग ससुर व सास की जलकर हुई मौत। ससुराल मे बेटी की संदिग्ध मौत के बाद गुस्साए परिवारजनों ने बेटी के ससुराल वालो के घर में आंग लगा दी, जिसके बाद देखते ही देखते घर आंग की लपटों से घिर गया। जिसमे ज़िंदा जलने से सास- ससुर की मौत हो गई। ये खबर पुरे शहर में चर्चा का विषय बन गई। इस घटना की सुचना पुलिस के पास पहुंचने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 5 लोंगो को बचा लिया। खबरों के अनुसार प्रयागराज में ससुराल में अंशिका केसरवानी की घर मे संदिग्ध मौत के बाद बवाल हो गया। अंशिका के मायके वालों ने यहाँ पहुँच बेटी की ससुराल के घर में आग लगा दी । घर मेजिस समय आंग लगी उस समय 7 लोग मौजूद थे। इस घटना में सास शोभा देवी और ससुर राजेंद्र केसरवानी की जिंदा जलकर मौत हुई। 5 लोगों को पुलिस ने बचा लिया। लड़की के मायके वालो ने लड़की के ससुरालजनों पर बहू की हत्या करने का आरोप था। हालांकि अभी तक भी पुलिस यह तय नहीं कर पाई की बहू की हत्या थी या सुसाइड?

यह भी पढ़ें उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री विवाह योजना में फिर हुआ फर्जीवाड़ा भाई ने बहन संग ले डाले 7 फेरे

बेटी की संदिग्ध मौत जाने क्या था पूरा मामला

क्या था मामला… झलवा की रहने वाली अंशिका केसरवानी की शादी पिछले वर्ष फरवरी में मुट्ठीगंज के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद केसरवानी के पुत्र अंशु के साथ हुई थी। सोमवार रात लगभग 11 बजे लड़की पक्ष को ससुराल वालो ने सूचना दी गई कि अंशिका ने दोपहर तीन बजे के लगभग घर में फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी है। मौके पर जब लड़के के ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे। जिसके बाद अंशिका का शव देख कोहराम मच गया। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इन लोगो ने इसी बीच मकान के निचले हिस्से को आग के हवाले कर दिया गया। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया और चार मंजिला मकानमें फैल गई। मकान के अंदर कई लोग आग की लपटों से घिर गए। पुलिस ने आग की लपटों के बीच फंसे पांच लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। दूसरी ओर मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर आग लगाने का आरोप लगाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर रात तीन बजे के बाद  मकान का सर्च किया गया तो अंदर दो शव और बरामद किया गया। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि दोनों शवों की पहचान मृतका की सास शोभा देवी व ससुर राजेंद्र प्रसाद के रूप में की गई है।

- Advertisement -

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com