Saturday, July 27, 2024

बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित दिव्यांग चेतना विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न

- Advertisement -

बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित दिव्यांग चेतना विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न

( बारेका ) बनारस रेल इंजन कारखाना के महिला कल्याण संगठन द्वारा शनिवार दिनांक 02/03/24 दिव्यांगजन के लिए संचालित चेतना विद्यालय का वार्षिकोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा० पूनम सिंह खरवार ने पुष्प गुच्छ देकर बरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा पांडा का स्वागत किया। अध्यक्ष ने दीप प्रज्‍ज्‍वलन कर कार्यक्रम का रंगारंग शुभारम्‍भ करते हुए विद्यालय प्रबंधन को शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखने का आह्वान किया।

संगठन की सदस्य व काशी हिदु विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डा० पूनम सिंह ने दिव्यांगजनो के स्वावलंबन एवं रोजगारउन्मुख शिक्षा के लिए महिला कल्याण संगठन के प्रति आभार प्रकट करते हुए बताया कि शिक्षा व्यक्तित्व व समग्र विकास के लिए अतिआवश्यक है तथा इस दिशा में शिक्षकों की गुणवत्ता के लिए स्पेशल बी० एड० कोर्स चलाया जाता है ताकि इन दिव्यांग बच्चों पर विशेष कौशल के साथ शिक्षा प्रदान किया जा सके।

यह भी पढ़े मशहूर गजल गायक पंकज उधास जी का 72 वर्ष में हुआ निधन,गजल सम्राट को फिल्म जगत, सगीत्कारो सहित, राजनेताओ ने किया याद

रंगारंग व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दिव्यांग बच्चों ने सबका दिल जीत लिया। कल्याण संगठन की सचिव श्रीमती मधु शुक्ला,श्रीमती सुनीता शुक्ला सदस्यगण डा० पूनम सिंह, श्रीमती सुनीता कुमारी के अतिरिक्‍त विद्यालय के अध्यापक एवं सहयोगी कर्मचारी तथा जन संपर्क विभाग ने सक्रिय रूप से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

- Advertisement -

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com