Saturday, July 27, 2024

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा महिला रेल कर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया

- Advertisement -

बनारस रेल इंजन कारखाना महिला कल्याण संगठन द्वारा आज दिनांक 07 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बरेका अधिकारी क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया I कार्यक्रम का शुभारंभ बरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती नीलिमा पांडा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई I

यह भी पढ़ें केरल में एआई शिक्षक: भविष्य की कक्षा का स्वागत

इस अवसर पर बरेका के विभिन्न विभागों में कार्यरत कुल 54 श्रेष्ठ महिला कर्मचारियों को संगठन की अध्यक्षा श्रीमती नीलिमा पांडा एवं अन्य सदस्यों द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया I कार्यक्रम के दौरान संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती गौरी श्रीवास्तव, सदस्या श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमती मधु शुक्ला, सचिव श्रीमती स्वाति सिंह, श्रीमती सुनिता शुक्ला ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये । इसके अलावा वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुलिका सिंह ने महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला I कार्यक्रम का संचालन सचिव, महिला कल्याण संगठन श्रीमती मधु शुक्ला द्वारा किया गया I

- Advertisement -

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com