Saturday, July 27, 2024

बरेका में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

- Advertisement -
बरेका में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

बरेका में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

बरेका में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन, बनारस रेल इंजन कारखाना के कार्मिक विभाग के तत्वावधान में आज दिनांक 15 मार्च 2024 को प्राविधिक प्रशिक्षण केन्द्र में महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी सशक्तिकरण पर आधारित प्रेरणादायक, शिक्षाप्रद एवं मनोरंजन पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें चुनाव आयोग के प्रार्थना पत्र पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, जाने किस मामले में चुनाव आयोग चाहता है संशोधन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अति‍थि एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती नीलिमा पांडा एवं पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। तत्पश्चात उन्होंने वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त होने वाली बरेका महिला कर्मियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। श्रीमती पांडा नें अपने संबोधन में कहा कि आज के परिवेश में महिलाएं न केवल परिवार बल्कि समाज, देश एवं विश्व में अहम् योगदान दे रही हैं। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है ।

उन्होंने कहा कि नारी नारायणी होती वह न केवल एक घर बल्कि दो-दो घर एवं समाज को सवांरती है। इसलिए औरत को शिक्षित होना बहुत जरुरी है, वह आगे चलते रहे पीछे मुड़कर न देखें। सचिव महिला कल्याण संगठन श्रीमती मधु शुक्ला ने भी महिलाओं के उत्थान के विषय में अपनी बातें रखी।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य वक्ता Vision Society for Entractive Operational Needs NGO Secretory एवं सदस्या, बरेका य़ौन उत्पीड़न समिति श्रीमती जागृती राही ने अपने संबोधन में देश की महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने एवं उसे अपनी क्षमता को पहचानने पर बल दिया। आजादी से लेकर संविधान बनने तक, देश के विकास में महिलाओं के योगदान, महिलाओं के उत्थान, उत्पीड़न आदि के विषय में विस्तारपुर्वक बताया। इसी क्रम में बरेका की वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डाँ. मधुलिका सिंह नें महिलाओं की दैनिक समस्याओं और उनके निवारण के साथ ही व्यक्तियों के रहन-सहन, खान-पान आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने पर आधारित कार्यक्रम में कविता पाठ, ग्रुप डांस आयोजित किया गया।

इस दौरान बरेका के प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षगण, अधिकारीगण, समस्त महिला कर्मचारियों के साथ प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री जनार्दन सिंह उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री श्याम बाबू, श्री राजेश कुमार वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजकुमार गुप्ता कार्मिक अधिकारी एम ए अंसारी सहित काफी संख्या‍ में बरेका कर्मी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन बरेका इंटर कॉलेज की अध्यापिका श्रीमती करूण सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी/कर्मचारी श्री पियूष मिंज ने किया।
राजेश कुमार जन सम्पर्क अधिकारी

- Advertisement -

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com