Saturday, July 27, 2024

बरेका में पुस्तक विमोचन,पुस्तक समीक्षा, साहित्यकारों व पत्रकारों का सम्मान तथा नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम हुआ संपन्न

- Advertisement -
बरेका में पुस्तक विमोचन,पुस्तक समीक्षा, साहित्यकारों व पत्रकारों का सम्मान तथा नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम हुआ संपन्न

बरेका में पुस्तक विमोचन,पुस्तक समीक्षा, साहित्यकारों व पत्रकारों का सम्मान तथा नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम हुआ संपन्न

बरेका में पुस्तक विमोचन,पुस्तक समीक्षा, साहित्यकारों व पत्रकारों का सम्मान तथा नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम हुआ संपन्न, संस्थान बरेका के तत्वाधान में काशी काव्य संगम के सहयोग से संस्थान के बहुउद्देशी हाल में तीन साहित्यकारों के पुस्तक का विमोचन किया गया जिसमें आलोक सिंह “बेताब” की पुस्तक “यादों की जलती रेत पर”, बीना राय की “खुशनसीब हो गए” तथा मधु प्रसाद की “प्रदक्षिणा करता है मौसम” रही | इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय हीरालाल मिश्र”मधुकर” तथा आदरणीय डॉ मुक्ता जी का नागरिक अभिनंदन किया गया | नागरिक अभिनंदन संस्थान,बरेका,काशी काव्य संगम, गरिमा व चंद्रा साहित्यिक संस्था ने किया |

यह भी पढ़ें बी.एच.यू. टेकनेक्स में आकर्षण का केंद्र बना बनारस रेल इंजन कारखाना मंडप एवं लोको मॉडल

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजकुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष,संस्थान एवं वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी ने कहा कि वर्तमान युग में जब सभी लोग सोशल मीडिया व इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं और पुस्तकों से दूर हो रहे हैं उस समय इस प्रकार लोगों को पुस्तकों को प्रति जागरूक करना बहुत ही साधुवाद का काम है | मैं संस्थान बरेका तथा अपनी ओर से तीनों रचनाकारों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देता हूं | आशा करता हूं इसी प्रकार रचनाधर्मिता लोग करते रहेंगे| साथ ही जो वरिष्ठ साहित्यकारों का नागरिक अभिनंदन किया गया वह हमारे साहित्यपुरोधा है बहुत ही अविस्मरणीय है| इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वश्री जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मण जी यादव, प्रोफेसर राजकुमार सिंह, प्रोफेसर अमिताभ पांडे, पल्लवी पाठक, प्रमोद कुश तन्हा , शिवानंद सहयोगी, पुस्तकालयअध्यक्ष, राजकीय पुस्तकालय कंचन सिंह परिहार, डॉ संजय सिंह, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी, बरेका, संतोष कुमार सिंह ,वेद प्रकाश पांडे, नसिर बनारसी,डाक्टर महेंद्र नाथ तिवारी अलंकार, सुभाष चन्द्र,इत्यादि साहित्यकार उपस्थित रहे | इस अवसर पर साहित्यकारों द्वारा तीनों पुस्तकों की समीक्षा की गई| इस अवसर पर उपस्थित सभी साहित्यकारों को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया | इसी अवसर पर काशी काव्य संगम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न साहित्यकारों एवं पत्रकारों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया | जिसका विवरण निम्न है :-

क्रम संख्या नाम/सर्वश्री/श्रीमती/सुश्री उपाधि

  1. प्रभात वर्मा प्रो.डाक्टर अर्जुन तिवारी पत्रकारिता सम्मान
  2. सोहन लाल प्रो.डाक्टर अर्जुन तिवारी पत्रकारिता सम्मान
  3. अरुण कुमार सिंह प्रो.डाक्टर अर्जुन तिवारी पत्रकारिता सम्मान
  4. अरुण कुमार प्रो.डाक्टर अर्जुन तिवारी पत्रकारिता सम्मान
  5. काली शंकर उपाध्याय प्रो.डाक्टर अर्जुन तिवारी पत्रकारिता सम्मान
  6. विश्व भूषण मिश्रा साहित्य प्रहरी सम्मान
  7. प्रमोद कुमार कुश “तन्हा” काशी काव्य कान्ति सम्मान
  8. डाक्टर इशरत जहाँ काशी काव्य कान्ति सम्मान
  9. मणिबेन व्दिवेदी शब्द साधक सम्मान
  10. पूनम आनंद शब्द साधक सम्मान
  11. विकास मिश्रा काशी युवा प्र्तिभा सम्मान
  12. अर्चना त्रिपाठी काशी युवा प्रतिभा सम्मान
  13. आर्या राय काशी युवा प्रतिभा सम्मान
  14. वैष्णवी श्रीवास्तव “लिसा” काशी युवा प्रतिभा सम्मान
  15. टीकाराम शर्मा “आचार्य” विशिष्ट कार्यकर्ता सम्मान
  16. जय प्रकाश मिश्र “धानापुरी” विशिष्ट कार्यकर्ता सम्मान

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के फोटो को माल्यार्पण व दीप प्र्ज्जवलन कर कार्यक्रम
प्रारंभ किया गया | इस अवसर पर श्रीमती करुणा सिंह, मणिबेन व्दिवेदी, पूनम आनंद, मधुलिका राय, माधुरी मिश्रा ,झरना मुखर्जी ,सुषमा जौनपुरी, इशरत जहां, रेशमा खातून,संध्या श्रीवास्तव, साधना शाही,प्रियंका,संगीता श्रीवास्तव,मंजरी पाण्डेय, अर्चना त्रिपाठी, वैष्णवी श्रीवास्तव “लिसा”, आर्या राय व सर्वश्री अरविंद तिवारी, रमेश चंद्र जैसल, रविंद्र प्रसाद यादव, अखिलेश कुमार, आनंद राय, ओम प्रकाश चंचल, टीकाराम शर्मा “आचार्य”, जय प्रकाश मिश्र “धानापुरी”, विकास मिश्रा, एस डी सिंह, मिथिलेश, आनंद राय,राहुल यादव, राजकुमार, मनोज कुमार सिंह, महेंद्र कुमार, नरेंद्र प्रताप सिंह, लियाकत अली जलज, संतोष प्रीत, संगीत तिवारी, नवल गुप्ता, परम हंस तिवारी, जुनैद कबीर, अमित आनन्द, राजेश, शिव प्रकाश, इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे| इस कार्यकर्म मे अहमदाबाद,लखनऊ, मुंबई, बन्गुलोर, पटना, इत्यादि जगहो से साहित्यकार उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत श्री अखलाक भारतीय ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर नसीमा निशा ने किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन श्री विकास पांडे विदिप्त ने किया।

- Advertisement -

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com