Saturday, July 27, 2024

उत्तराखण्ड हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश, न्यायालय के आदेश के क्रम में अवैध मस्जिद को ढहाने गई पुलिस पर हुआ पथराव, देखे वीडियो

- Advertisement -
This image has an empty alt attribute; its file name is UKCM-2-1024x585.jpg

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी मामले में हाई लेवल मीटिंग बुलाई, हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू

उत्तराखण्ड हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू

उत्तराखण्ड हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी मामले में हाई लेवल मीटिंग बुलाई। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की और अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिये।हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू ,दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश। न्यायालय के आदेश के क्रम में अवैध मस्जिद को ढहाने गई पुलिस पर हुआ पथराव।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी मामले में दी जानकारी

डीएम नैनीताल ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगा दिया।दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार से अवैध निर्माण को गिराने गई पुलिस को रोकने के लिए महिलाओं को आगे कर दिया गया जिससे पुलिस किसी प्रकार की कोई कार्रवाई न कर सके। महिलाओ को आगे करके पुलिस को रोकने का किया जा रहा था प्रयास।

जब महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया
घटना में घायल महिला पुलिसकर्मी का बयान

न्यायालय के आदेश के क्रम में अवैध मस्जिद को ढहाने गई पुलिस कर्मचारी का बयान

पुलिस कर्मचारियों द्वारा दिए गए बयान के अनुसार में पॉइंट को तोड़ते समय चारों तरफ से घर के पुलिस पर पथराव किया जाने लगा। चारों तरफ से पुलिस को घेर लिया गया में मस्जिद को जब तोड़ने लगे अंतिम समय में जब पुलिस वाले निकलने लगे तो उन पर पत्थर दिया जाने लगा कुछ जवान पीछे छूट गए।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मदरसा गिराए जाने के बाद शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया, इसके बाद प्रशासन को हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू लगाना पड़ा। राज्य सरकार ने उपद्रवियों को देखते ही उनके पैर में गोली मारने के आदेश दिए है। गुस्साएं लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं उपद्रवियों ने कई वाहनों में आग भी लगा दी।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है। देहरादून में सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इमरजेंसी बैठक बुलाई की। बैठक में शासन और पुलिस के आलाधिकारियों मौजूद रहे। वहीं, कुमाऊं मंडल के तमाम अधिकारी वर्चुअली बैठक में शामिल हुए। सीएम की तरफ से बैठक में पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए है। इसी के साथ नैनीताल जिला प्रशासन ने दंगा प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए है।

यह भी पढ़ें Train Route Diversion दिल्ली व मुंबई से प्रयागराज की तरफ जाने वाली ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव, अगर आपको भी करनी है यात्रा तो यह खबर आपके लिए है

बता दें कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बीते कई दिनों अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को हल्द्वानी के ‘मालिक के बगीचे’ इलाके में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद और मदरसा को ध्वस्त किया गया, जिसका लोगों ने काफी विरोध किया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प भी हुई।

हल्द्वानी वीडियो

कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। RAF और CRPF शहर भर में कर रही फ्लैगमार्च। हल्द्वानी में घर-घर की ली जा रही तलाशी। मुख्यमंत्री धामी के आदेश के बाद एक्शन में आई पुलिस। दंगाइयों से होगी नुकसान की भरपाई। नुक्सान के आकलन के बाद लिया जाएगा एक्शन।

वहीं उपद्रवियों ने कई वाहनों में भी आग लगा दी है। इलाके की स्थिति तनावपूर्ण है। शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस स्थिति को काबू में करने का तमाम प्रयास कर रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि उन्होंने मस्जिद और मदरसा संचालक को पहले नोटिस भेजा था, लेकिन उन्होंने नोटिस के बाद भी मस्जिद और मदरसे के कोई दस्तावेज नहीं दिखाए, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई।

- Advertisement -

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com