Tuesday, September 17, 2024

आज का राशिफल

- Advertisement -
आज का राशिफल
आज का राशिफल

मेष राशि आज का राशिफल

आज का राशिफल मेष राशि वालों आज गणेशजी कहते है कि आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कि आप को एक नई आशा देगी। आज अपना पूरा ध्यान अपने काम तथा आर्थिक गतिविधियों में केंद्रित रहेगा। परिजनों से सलाह लेना भी आपके लिए हितकारी रहेगा। बिना मतलब दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें। इससे संबंधों में खटास आएगी तथा आप का भी नुकसान होगा। संतान की कैरियर संबंधी किसी कार्य में रुकावट आ सकती हैं। इस समय उसका मनोबल बनाए रखना बहुत जरूरी है। बिजेनस में इनकम सामान्य रहेगी। नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कर्मचारियों तथा सहयोगीयों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में राजनीति से खुद को अलग ही रखें। अपने कामों में ही व्यस्त रहें। अपने वैवाहिक संबंधों तथा परिजनों के लिए भी समय अवश्य निकालें। इससे आपसी सामंजस्य अच्छा होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी। तनाव जैसी स्थिति से अपने को दूर रखें। तथा सकारात्मक बने रहे। मिलने का मौका मिलने की संभावना है। आप में से कुछ लोग किसी उत्सव के लिए लोगों को इन्वाइट कर सकते हैं।

 

वृषभ राशि आज का राशिफल

वृषभ राशि वालों आज गणेशजी कहते है कि आपके द्वारा घर परिवार से संबंधित लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला लाभदायक साबित हो सकता है। किसी संबंधी के आगमन से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। किसी समस्या का भी समाधान निकलेगा। ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय गंवाने के बजाय अपने करियर पर ध्यान दें। परंतु यह भी ध्यान रखें कि कभी-कभी अति आत्मविश्वास की वजह से बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। अपने शब्दों पर भी नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में बदलाव संबंधी योजनाओं पर विचार होगा। अपनी समझदारी व काबिल द्वारा परिस्थितियों को सामान्य बना लेंगे। कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें, क्योंकि आपके लक्ष्य को सफल बनाने में उनका उचित सहयोग रहेगा। पति-पत्नी अपने बीच चल रही छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। प्रेम संबंधों में मर्यादा में रहना आवश्यक है। गर्म-सर्द होने की वजह से मांसपेशियों का दर्द परेशान करेगा। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। व्यायाम और योग इसका मुख्य इलाज है।

 

मिथुन राशि आज का राशिफल

मिथुन राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए गतिविधियों में सलीका रखना भी जरूरी है। थोड़ी सी सूझबूझ द्वारा ही आप सफल भी रहेंगे। घर से संबंधित जिम्मेदारियों को आप बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से निभाएंगे। अपनी उपलब्धियों का बखान दूसरों के सामने ज्यादा ना करें, वरना कोई आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। अचानक ही कुछ ऐसा खर्चा सामने आ सकता है कि जिस में कटौती करना संभव नहीं होगा। इस समय धैर्य रखना ही उचित है। आज ग्रह आपको बहुत कुछ बेहतर देने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें आज दूर होगी। किसी नए प्रयोग को करने में भी आपकी रूचि रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को अपने ऑफिस के डिपार्टमेंट में कुछ बदलाव मिलने की संभावना है। आपसी सामंजस्य बनाए रखने से दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध सुखद बने रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जिसकी वजह आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान को उचित बनाए रखना ही है।

 

कर्क राशि आज का राशिफल

कर्क राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि घर परिवार में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। और यह फैसले बहुत ही सकारात्मक भी रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही अस्वस्थता में आज कुछ सुधार महसूस होगा। और आप भरपूर एनर्जी महसूस करेंगे। आज पूरा दिन व्यस्ततापूर्ण व्यतीत होगा। इसकी वजह से थकान और चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। ज्यादा जिम्मेदारी को अभी अपने ऊपर ना लें। क्षमता के अनुसार ही कार्यों को निपटाए। विद्यार्थी व्यर्थ की बातों में समय नष्ट ना करें। व्यवसाय से संबंधित सोशल मीडिया और पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत करें। किसी व्यवसायिक कार्य में रुकावट आने पर राजनीतिक संपर्कों का सहयोग लेना उचित रहेगा। हालांकि सहयोगियों तथा कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम पूर्ण सामंजस्य रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानियां रहेंगी। नियमित रूप से दवाइयां लेते रहे तथा आराम भी जरूरी है।

 

सिंह राशि आज का राशिफल

सिंह राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। वित्तीय स्थिति में भी कुछ सुधार आएगा। आपसी गिले-शिकवे दूर करने का भी अनुकूल समय है। युवाओं को नौकरी से संबंधित किसी इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घर में उचित सामंजस्य बनाए रखने के लिए वरिष्ठ सदस्यों का मार्ग दर्शन अवश्य ले। क्योंकि आपसी सामंजस्य के अभाव में घर में छोटी सी बात पर अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है। इन व्यर्थ की बातों को नजरअंदाज करें, तथा क्रोध करने से बचें। बिजनेस में वर्तमान परिस्थितियों का असर रहेगा। इस समय बिजनेस को गति देने के लिए निवेश की भी जरूरत पड़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है, अपने काम पर ध्यान दें। अपने लव पार्टनर को अपनी चाहत का इजहार जरूर करें। घर का वातावरण भी सकारात्मक रहेगा। गले में इंफेक्शन की वजह से हल्का फुल्का बुखार भी महसूस हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें। साथ ही प्राणायाम भी जरूरी है।

 

कन्या राशि आज का राशिफल

कन्या राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि कुछ बेहतरीन संभावनाएं सामने आएंगी। परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है।कुछ दिनों से चल रही व्यस्ततम दिनचर्या से सुकून और राहत पाने के लिए कुछ समय अध्यात्म और मनोनुकूल गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। आज निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है और ना ही किसी रिस्क प्रवृत्ति के कार्य में रुचि ले। राजनैतिक लोगों तथा गतिविधियों से दूर रहें। अभी आपको इनसे संबंधित और अधिक जानकारी लेने की जरूरत है। साझेदारी से जुड़े कारोबार में बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही संबंधों को खराब कर सकती है। किसी कर्मचारी के साथ चल रहा तनाव किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। अपनी खुशियों को अपने परिवार में ही तलाशने से आत्मिक सुकून मिलेगा। विवाहेत्तर संबंधों में ज्यादा रुचि ना लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु लापरवाही की वजह से गिरने या चोट लगने की जैसी स्थिति बन रही है। सावधान रहें।

 

यह भी पढ़ें बरेका महाप्रबंधक श्री अभय बाकरे ने पर्यावरण के प्रति समर्पित भाव से नई पहल की शुरुआत करी 

तुला राशि आज का राशिफल

तुला राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि व्यस्तता के बावजूद मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ संपर्क बना रहेगा। किसी मित्र द्वारा खूबसूरत उपहार भी मिल सकता है। अचानक कि किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी ,जो आपकी सोच मैं सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत भी हो सकती है। ससुराल पक्ष से संबंधों को मधुर बनाकर रखें। आपसी संबंधों में इगो की स्थिति ना आने दे। क्योंकि इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ेगा। इस समय व्यवसाय में कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। बनते हुए कामों में रुकावटें आने से तनाव रहेगा। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। अधिकारियों के साथ संपर्क भी बढ़ेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से कुछ तालमेल में गड़बड़ हो सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में ना आएं। प्रेम प्रसंग और अधिक मधुर होंगे। तनाव की स्थिति से अपने आप को दूर रखें। इस का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

 

वृश्चिक राशि आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि किसी खास प्रोजेक्ट पर निवेश करना बहुत ही लाभदायक रहेगा। तथा भविष्य में भी इसके उचित परिणाम बने रहेंगे। इसलिए मौके को हाथ से जाने ना दें। असमंजस की स्थिति में घर के अनुभवी सदस्य की सलाह लेना भी उचित रहेगा। आपकी सफलता से चिढ़कर कुछ लोग आप को बरगलाने की कोशिश करेंगे। परंतु आप अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना व्यर्थ जा सकता है। साथ ही रूपए पैसे संबंधी अपव्यय की स्थिति भी बनेगी। बिजनेस में बदलाव संबंधित कामों में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कुछ परेशानियों के बावजूद योजनाएं काफी हद तक सफल हो जाएंगी। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रह सकती है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाकर रखें। अपने व्यक्तिगत समस्याओं को पारिवारिक लोगो पर हावी ना होने दें। अत्यधिक थकान की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द महसूस होगा। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।

 

धनु राशि आज का राशिफल

धनु राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि सुकून पाने के लिए दिनचर्या में भी कुछ परिवर्तन लाएंगे। इससे व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। महिलाओं को अपनी योग्यता और कार्य क्षमता द्वारा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। आय के साथ-साथ खर्चे भी बने रहेंगे। वजह से आपकी निवेश संबंधी कोई योजना निष्फल भी हो सकती हैं।लेकिन जब तक आपको कोई नतीजा हासिल ना हो जाए तब तक अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष शेयर ना करें। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें। हर काम में आपका योगदान जरूरी है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का आपका प्रयास कुछ हद तक सफल रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय आज फायदे में रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी। किसी किसी समय नकारात्मक विचार उत्पन्न होने से तनाव और थकान महसूस होंगे। अपनी हॉबी को भी निखारने में समय लगाएं।

 

मकर राशि आज का राशिफल

मकर राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते है। जो कि उचित रहेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी आपकी दिक्कतों को कम करने में मदद करेगा। कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों मैं सुधार होने से दिनचर्या व्यवस्थित हो जाएगी। अपनी क्षमता के अनुसार ही किसी से वादा करें तथा दूसरों की जिम्मेदारियों को भी अपने ऊपर ना लें। क्योंकि कमजोरी और थकान की वजह से आप उन्हें पूरा करने में असमर्थ भी रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की बातों में पढ़ कर अपनी पढ़ाई के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। निजी कारणों की वजह से कार्य क्षेत्र में आप ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहेगा और काम चलता रहेगा। नौकरी अभी स्थिति यथावत ही बनी रहेगी। इसलिए धैर्य ही रखना जरूरी है। दांपत्य जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों में अनुकूलता बनाए रखने के लिए इन्हें कुछ समय देना जरूरी है। इससे आपसी प्रेम बढ़ेगा।

 

कुम्भ राशि आज का राशिफल

कुंभ राशि वालोंआज गणेशजी कहते हैं कि सोसाइटी अथवा समाजिक संबंधी कोई सराहनीय काम की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की तारीफ होगी। ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आत्मविश्वास और थोड़ी सी सावधानी आपको आपके कार्यों में सफलता देगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान सम्मान में किसी भी तरह की कमी ना आने दे। उनकी उचित देखभाल भी करें। वित्तीय कामों में हिसाब करते समय सावधानी रखें। जोखिम भरे कामों में पैसा लगाने से नुकसान होने की आशंका है। साइंस संबंधित मार्केटिंग और अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को और बेहतर करने के लिए कोशिशें बढ़ानी होंगी। मैन्युफैक्चरिंग संबंधी कामों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस का वातावरण अनुकूल रहेगा। आज किसी बहुत ही पुराने प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। तथा खुशनुमा यादों का दौर बना रहेगा। जीवनसाथी को भी अपने प्रेम का इजहार करते रहे। अपनी दिनचर्या और खान-पान के प्रति कोई भी लापरवाही ना बरतें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगी।

 

मीन राशि आज का राशिफल

मीन राशि वालों आज गणेशजी कहते हैं कि कुछ दिनों से चल रही अत्यधिक व्यस्तता से राहत पाने के लिए आज मनोरंजन और आराम के मूड में रहेंगे। अनुभवी तथा जिम्मेदार लोगों के सानिध्य में रहने से आपको भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। कोई धार्मिक गतिविधि भी संभव है। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगा रहेगा। ध्यान रखें कि किसी भी पॉलिटिकल गतिविधि की नकारात्मक चर्चा करना आप को मानहानि दे सकता है। बेहतर होगा कि व्यर्थ की गॉसिप से दूर रहें। पारिवारिक क्रियाकलापों में भी अपना योगदान जरूर दें। अन्यथा परिजनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में फाइनेंस संबंधी कोई भी काम ध्यान से करने की जरूरत है। अपने टेक्स, लोन आदि से संबंधित फाइलें कंप्लीट रखें। जुआ, सट्टा जैसे गलत कार्यों में रुचि लेने से नुकसान के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। ऑफिस में माहौल कुछ बेहतर होगा। घर में नजदीकी संबंधियों के आने से खुशनुमा माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उपज सकती हैं। लगातार कुछ दिनों से मेहनत करने की वजह से शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

 

Disclaimer यहां दी गई जानकारी  (राशिफल)  हर व्यक्ति के लिए अलगअलग हो सकती है, अतः यहां दी गई किसी भी जानकारी को अपने ऊपर लागू करने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com