Saturday, July 27, 2024

उज्जैन महाकाल भस्म आरती के दौरान बड़ा हादसा, 5 पुजारी समेत 14 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर, इंदौर रेफर

- Advertisement -

उज्जैन महाकाल भस्म आरती के दौरान बड़ा हादसा, 5 पुजारी समेत 14 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर, इंदौर रेफर

उज्जैन महाकाल भस्म आरती के दौरान बड़ा हादसा

उज्जैनः महाकाल में भस्म आरती के दौरान बड़ा हादसा, 5 पुजारी समेत 14 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर, इंदौर रेफर, महाकाल मंदिर में सोमवार की सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लगने से पुजारी सहित 14 लोग झुलस गए। भस्म आरती के दौरान अबीर-गुलाल लगा मनाई जा रही थी होली, इसी बीच आग लग गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है। वहीं समय रहले आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़े जाने अंक ज्योतिष से आज का दिन

उज्जैन महाकाल भस्म आरती हादसे का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिया संज्ञान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर संज्ञान लिया है। सीएम मोहन यादव ने भी जायजा लिया है। खबर है कि मोहन यादव उज्जैन पहुंच सकते हैं।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में (भस्म आरती के दौरान ) आग लगने की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी से बात कर जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता व उपचार उपलब्ध करवा रहा है। मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ घायलों की पहचान सत्यनारायण सोनी, चिंतामणि, रमेश, अंश शर्मा, शुभम, विकास, महेश शर्मा, मनोज शर्मा, संजय, आनंद, सोनू राठौर, राजकुमार बैस, कमल और मंगल के रूप में हुई है।

उज्जैन महाकाल भस्म आरती हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

उज्जैन महाकाल भस्म आरती हादसे के बाद 14 लोग घायल हुए थे, जिनको जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टर ने घायलों के पहुंचते ही घायलों का उपचार करना शुरू कर दिया, हालांकि घायलों में से कुछ घायलों को उनके बिगड़ने हालात को देखते हुए उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया, 14 घायलों में से कुल 6 लोगों को इंदौर रेफर किया गया।

उज्जैन महाकाल भस्म आरती हादसे के बाद मजिस्ट्रेट जांच का आदेश

घायलों के हालात जानने उज्जैन कमिश्नर संजय गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचें। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जांच टीम में ADM अनुक़ल जैन, ADM मृणाल मीना जो कि जल्द रिपोर्ट सौंपेंगे। कलेक्टर ने कहा मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है।

उज्जैन महाकाल भस्म आरती हादसे के दौरान मची अफरा तफती

 रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना से मौजूद वहां लोगों के बीच अफरा-तफरी फैल गई। घटना की जानकारी देते हुए उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। वहीं उन्होंने कहा कि आग लगने की इस घटना के चलते लोग मामूली रूप से झुलसे हैं। कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। बता दें कि विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर के आंगन में रविवार शाम को ही होली पर्व की शुरुआत हो गई थी। यहां सबसे पहले सांध्य आरती में हजारों भक्तों ने बाबा महाकाल के साथ गुलाल से होली खेली। तत्पश्चात महाकाल प्रांगण में होलिका दहन किया गया।

- Advertisement -

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com