Saturday, July 27, 2024

दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की हुई मृत्यु, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, देखे वीडियो

- Advertisement -

दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की हुई मृत्यु, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

उत्तर प्रदेश दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की हुई मृत्यु, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, बांदा जेल में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा। मुख्तार अंसारी अपने जेल बैरक में बेहोश पाया गया था, जिसके बाद उसको तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुछ दिन पहले तक अंसारी ने दावा किया था कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश हो सकती है। उस बीच फिर तबीयत बिगड़ी है और पास के ही मेडिकल कॉलेज में मुख्तार को भर्ती करवा दिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी को जेल में तीन डॉक्टरों का पैनल देख रहा था। जेल में ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरों के अनुसार कुछ दिनों से उसको पेट की तकलीफ थी। गैस पास न होने से सोमवार रात को समस्या बढ़ गई। कारण अपनी पेट की बीमारी को लेकर सुर्खियों में था।

यह भी पढ़ें वाराणसी: गदौलिया से मणिकर्णिका घाट पर शव ले जाने के लिए रूट में हुआ बदलाव, जाने कैसे ले जाएंगे शव मणिकर्णिका घाट

पिछले कुछ दिनों से माफिया डॉन की हालत गंभीर चल रही थी। बुधवार देर रात भी अचानक से अंसारी की तबीयत बिगड़ी थी और तब मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाना पड़ा था। पता चला था कि मुख्तार अंसारी की हालत नाजुक है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। अब फिर हार्ट अटैक की वजह से तबीयत बिगड़ गई, डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा था ।

मुख्तार अंसारी की मृत्यु को लेकर आधिकारिक बयान हुआ जारी

मुख्तार अंसारी की मृत्यु को लेकर आधिकारिक बयान जारी हुआ है जिसके अनुसार शाम लगभग 8:25 पर विचारधीन बंदी को उल्टी की शिकायत पर बेहोशी की हालत में जेल कर्मियों द्वारा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा के आकस्मिक विभाग में लाया गया था अवतार अंसारी को 9 डॉक्टरों की टीम द्वारा चिकित्सी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी परंतु काफी प्रयास के बाद भी दिल का दौरा पड़ने के कारण मुख्तार अंसारी को बचाया नहीं जा सका।

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और मऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। खबरों के अनुसार, उन्हें बाँदा जेल में हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत बाँदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्तार अंसारी के निधन की खबर सुनते ही उनके परिवार को सूचित कर दिया गया। परिवार बाँदा मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गया है। मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं. मुख्तार के बड़े बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निखत और अफजाल अंसारी कुछ देर पहले गाजीपुर से बांदा के लिए रवाना हुए। हाईकोर्ट में मुख्तार अंसारी की पैरवी करने वाले वकील अजय श्रीवास्तव भी बांदा के लिए रवाना हुए।

मुख्तार अंसारी की मृत्यु के बाद गाजीपुर-मऊ-आजमगढ़ पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया


इधर, मुहम्मदाबाद मे मुख्तार के पैतृक घर मे लोगों का इकट्ठा होना शुरू हो गया है. मुख्तार के घर के आसपास पुलिस फोर्स तैनात की गई है.गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया में अफवाह, भड़काऊ, या आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्यवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्तार अंसारी से सम्बंधित प्रमुख घटनाएं:

  • 1991: मुख्तार अंसारी पर BJP विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का आरोप लगा।
  • 1996: अंसारी पहली बार मऊ से विधायक चुने गए।
  • 2005: अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
  • 2010: अंसारी को मऊ सदर सीट से लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
  • 2012: अंसारी ने मऊ विधानसभा सीट से चुनाव जीता।
  • 2017: अंसारी फिर से मऊ विधानसभा सीट से चुनाव जीते।
  • 2019: अंसारी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया।
  • 2023: अंसारी को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
  • 2024: 28 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

  • मुख्तार अंसारी पर कई आपराधिक मामलों के आरोप थे।
  • उन पर माफिया और अपराधी होने का आरोप भी लगाया गया था।
  • उनके समर्थकों ने उन्हें एक रॉबिन हुड के रूप में देखा, जबकि उनके विरोधियों ने उन्हें एक अपराधी माना।

मुख्तार अंसारी का निधन:

  • 28 मार्च 2024 को दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी का निधन हो गया।
  • उनके निधन से मऊ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होगा।
  • उत्तर प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मच सकती है।
  • उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच तनाव बढ़ सकता है।
- Advertisement -

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com