Saturday, July 27, 2024

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने

- Advertisement -

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने

धनबाद: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की शनिवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई।  घटनास्थल पर जांच के बाद पुलिस को यह जानकारी मिली गाड़ी में घायल व्यक्ति बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा व महिला पंकज त्रिपाठीकी बहन है, पुलिस के अनुसार पंकज त्रिपाठी की बहन इस हादसे में घायल हो गई।

यह भी पढ़ें आज का राशिफल

गाड़ी के हादसे का लाइव वीडियो आया सामने

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर निरसा बाजार में तब हुआ जब तिवारी दंपत्ति की कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस जांच में हादसे का लाइव वीडियो आया सामने जिसमे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती हुई देखी जा सकती है।

पंकज त्रिपाठी के जीजा व बहन गोपालगंज से जा रहे थे पश्चिम बंगाल

पुलिस अधियकृ के अनुसार दंपत्ति बिहार के गोपालगंज जिले से पश्चिम बंगाल जा रहा था। हादसे के बाद राकेश तिवारी को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पंकज त्रिपाठी की बहन का चल रहा इलाज

एसएनएमएमसीएच में आपात चिकित्सा के विभागाध्यक्ष डॉ।  दिनेश कुमार गिनदौरिया ने बताया कि त्रिपाठी की बहन के पैर में फ्रैक्चर आया है और वह खतरे से बाहर हैं।  कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  दुर्घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों व्यक्तियों को कार से निकाला और अस्पताल पहुंचाया था।

पंकज त्रिपाठी पहुंचे अस्पताल

प्राप्त खबरों के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही पंकज त्रिपाठी परिवार सहित अस्पताल के लिए रावण हो गए, घटना की जानकारी होते ही कई नेताओं सहित प्रशंसकों ने पंकज त्रिपाठी व उसके परिवार के लिए जताया दुःख।

चिराग पासवान ने जताया दुख

इस हादसे पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने दुख जताया है।  उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘मेरे मित्र और अभिनेता भाई पंकज त्रिपाठी के बहनोई की भीषण सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हूं।  ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत दें।

- Advertisement -

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com