Saturday, July 27, 2024

ताइवान में भूकंप, 25 वर्षों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी हुई जारी

- Advertisement -

ताइवान में भूकंप, 25 वर्षों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी हुई जारी

ताइवान में भूकंप, 25 वर्षों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी हुई जारी, ताइवान में भूकंप हुआ भारी नुकसान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई, ताइवान। ताइवान की राजधानी ताइपे में आज सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई।7.5 तीव्रता के दो बड़े भूकंपों और सुनामी की चेतावनियों के बाद कई इमारतें ढह गई हैं,पहले झटके की तीव्रता 7.5 मापी गई, उसके कुछ क्षण बाद 7.4 तीव्रता का भूकंप का झटका आया था। स्थानीय चीनी नेटिज़न्स के अनुसार, यह 25 वर्षों में स्व-शासित द्वीप पर आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। आज आए इस भूकंप के कारण काफी तबाही हुई है। इसमें बिजली सप्लाई बाधित होने के साथ ही देशभर में ट्रेन सेवाओं को रोकना पड़ गया है। ये भूकंप की तीव्रता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके बाद जापान के दो द्वीपों पर सुनामी आ गई।ताइवान के भूकंप की कई वीडियो व तस्वीर सामने आई हैं, जिनमें इमारतों को ढहते देखा जा सकता है। कई इमारतें व घर ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। भूकंप की वजह से ताइवान में भारी तबाही हुई है। इसके बाद देशभर में ट्रेन सेवाओं को रोकना पड़ गया । सोशल मीडिया पर इस भूकंप के समय की एक वीडियोतेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पांच मंजिला एक इमारत तिरछी हो गई है।

यह भी पढ़ें आज का राशिफल

ताइवान में भूकंप पर केंद्रीय मौसम प्रशासन के एक प्रवक्ता ने कहीं यह बात

ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन के एक प्रवक्ता के अनुसार , बुधवार तड़के ताइवान में आया भूकंप पिछले 25 वर्षों में द्वीप पर सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला भूकंप है। सीडब्ल्यूए के अनुसार, 1999 में द्वीप पर 7.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसे जिजी भूकंप भी कहा जाता है।

ताइवान में भूकंप आने पर हाई-स्पीड रेल सेवाओं को किया गया रद्द

एजेंसी ने बताया कि, भूकंप के बाद इलाके में चीखम-चिली मच गई थी। लोग घरों से बाहर की ओर दोड़े। उन्होंने बताया, भूकंप के चलते दक्षिणी काओशुंग शहर में मेट्रो सिस्टम काफी देर तक प्रभावित रहा। ताइवान रेलवे प्रशासन ने हुलिएन और ताइतुंग को जोड़ने वाली ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोक दिया।

ताइवान में भूकंप में 3 मीटर तक की सुनामी लहरें पहुंचने की आशंका


ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने कहा कि भूकंप का केंद्र हुआलिएन के पूर्वी काउंटी के तट से कुछ दूर, ताइवान द्वीप के पूर्वी तट के पानी में था। जापान ने ओकिनावा के दक्षिणी प्रान्त के तटीय क्षेत्रों के लिए निकासी सलाह जारी की।जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, जापान के दक्षिण-पश्चिमी तट के बड़े क्षेत्रों में 3 मीटर तक की सुनामी लहरें पहुंचने की आशंका है।

ताइवान में भूकंप के समय ब्रिज पर फंसे लोग

ताइवान में बुकिंग के समय ब्रिज पर काफी लोग फंस गए। भूकंप आने पर सब अपनी अपनी जगह पर रुक गए सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है, कि भूकंप आने पर ब्रिज जोर-जोर से हिलने लगा लोगों की सांस अटक गई। जब स्थिति सामान हुई तब लोगों ने राहत की सांस ली।

ताइवान में भूकंप आने पर लोगों के इमारत में फंसे होने की आशंका

भूकंप की वजह से कई शहरों में बिजली की सप्लाई बाधित हो गई। कई लोगों के इमारतों में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। ताइवान, जापान और फिलीपींस में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि, भूकंप में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।ताइवान के इस भूकंप को 25 सालों का सबसे भीषण भूकंप बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताइवान का ये भूकंप इतना जबरदस्त था कि इसके झटके शंघाई में भी महसूस किए गए। चीन की मीडिया का कहना है कि भूकंप के झटके चीन के फुझू, शियामेन, झुआनझू और निंगडे में भी महसूस किए गए।ताइवान और जापान में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि, भूकंप में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

- Advertisement -

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com