Saturday, July 27, 2024

Train Route Diversion दिल्ली व मुंबई से प्रयागराज की तरफ जाने वाली ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव, अगर आपको भी करनी है यात्रा तो यह खबर आपके लिए है

- Advertisement -

Train Route Diversion उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल पर प्रयागराज- पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. खण्ड के जिवनाथपुर स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य किया जा रहा है। जिस कारण इसका प्रभाव मुंबई से वाराणसी के बीच चलने वाली कई ट्रेनें पर पडेगा,जिनके मार्ग में परिवर्तन किया जा रहा है जो अपने निर्धारित मार्ग से न चलकर दूसरे मार्ग से जाएंगी। यदि आप 8 फरवरी से 13 फरवरी तक इन रूट पर यात्रा कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर खास होने वाली है क्योंकि इन रूट पर डायवर्सन 8 फरवरी से 13 फरवरी तक रहेगा यात्रियों से निवेदन है ट्रेन के इस डायवर्सन शेड्यूल को देखकर ही यात्रा पर निकले नहीं तो आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

Train Route Diversion पर उत्‍तर पूर्व रेलवे अधिकारी ने कही ये बात

Train Route Diversion उत्‍तर पूर्व रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 08 से 11 फरवरी तक चलने वाली 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं. -प्रयागराज रामबाग के रास्ते चलायी जायेगी। इस दौरान यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी, वाराणसी के स्थान पर प्रयागराज जं. पर रुकेगी।

बनारस Train Route Diversion

बनारस से 9 से 13 फरवरी तक चलने वाली 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बनारस-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं।-मानिकपुर के रास्ते चलायी जायेगी। इस दौरान यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी, वाराणसी के स्थान पर प्रयागराज जं। पर रुकेगी।

यह भी पढ़े जाने अंक ज्योतिष से आज का दिन

दुर्ग Train Route Diversion

दुर्ग से 9 फरवरी को चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं।-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के रास्ते चलायी जायेगी। फलस्वरूप इस दौरान यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार के स्थान पर प्रयागराज जं। पर रुकेगी।

नौतनवा Train Route Diversion

नौतनवा से 9 एवं 11 फरवरी को चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं।-मानिकपुर के रास्ते चलायी जायेगी। फलस्वरूप इस दौरान यह गाड़ी चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, के स्थान पर प्रयागराज जं। पर रुकेगी।

कोल्हापुर Train Route Diversion

कोल्हापुर से 9 फरवरी को चलने वाली 11045 कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं। के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं।-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं के रास्ते चलायी जायेगी। फलस्वरूप इस दौरान यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी के स्थान पर प्रयागराज जं। पर रुकेगी।

Train Route Diversion

गुवाहाटी से 8 फरवरी को चलने वाली 15632 गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पं। दीन दयाल उपाध्याय जं-मिर्जापुर-प्रयागराज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं। दीन दयाल उपाध्याय जं-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं। के रास्ते चलायी जायेगी।

आनन्द विहार Train Route Diversion

आनन्द विहार टर्मिनस से 10 फरवरी को चलने वाली 22410 आनन्द विहार टर्मिनस-गया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज-मिर्जापुर-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं।-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं के रास्ते चलायी जायेगी।

आनन्द विहार टर्मिनस से 12 फरवरी को चलने वाली 22806 आनन्द विहार टर्मिनस-भुवनेश्वर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज-मिर्जापुर-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं।-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं। दीन दयाल उपाध्याय जं। के रास्ते चलायी जायेगी।

आनन्द विहार टर्मिनस से 9 एवं 11 फरवरी को चलने वाली 12818 आनन्द विहार टर्मिनस -हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज-मिर्जापुर-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं।-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं के रास्ते चलायी जायेगी।

कोलकाता Train Route Diversion

कोलकाता से 9 फरवरी को चलने वाली 12496 कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं-मिर्जापुर-प्रयागराज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं। के रास्ते चलायी जायेगी।

गुवाहाटी Train Route Diversion

गुवाहाटी से 10 फरवरी को चलने वाली 15634 गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं-मिर्जापुर-प्रयागराज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं। के रास्ते चलायी जायेगी।

नई दिल्ली Train Route Diversion

नई दिल्ली से 11 फरवरी को चलने वाली 22450 नई दिल्ली-गुवाहाटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज-मिर्जापुर-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं।-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं के रास्ते चलायी जायेगी।

भुवनेश्वर Train Route Diversion

भुवनेश्वर से 11 फरवरी को चलने वाली 12819 भुवनेश्वर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं-प्रयागराज जं।-कानपुर सेंट्रल-गाज़ियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं। के रास्ते चलायी जायेगी।

- Advertisement -

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com