Saturday, July 27, 2024

वाराणसी: प्रियंका गाँधी और डिंपल यादव ने दर्शन कर शुरू किया रोड शो, देखे वीडियो

- Advertisement -

वाराणसी: प्रियंका गाँधी और डिंपल यादव ने दर्शन कर शुरू किया रोड शो

वाराणसी: प्रियंका गाँधी और डिंपल यादव ने दर्शन कर शुरू किया रोड शो, लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा नेता डिंपल यादव की वाराणसी में किया रोड शो। रोडशो में उनके साथ कांग्रेस नेता अजय राय भी मौजूद थे । रैली की शुरुआत दुर्गाकुंड स्थित माँ दुर्गा जी का आशीर्वाद लेने के बाद की गई।

यह भी पढ़े बरेका कर्मचारी क्लब में समर कैंप का हुआ आयोजन

रोड शो में कांग्रेस और सपा नेताओं को जमावड़ा दिखा। वे पार्टी समर्थित नारे लगाते रहे। वाहन पर बैठे प्रियंका, डिंपल और अजय राय के ऊपर गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाई जा रही थीं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव ने पहले दुर्गाकुंड स्थित मां दुर्गा के चौथे स्वरूप माता कूष्मांडा का आशीर्वाद लिया, फिर रोड शो की शुरूआत की। रोड शो के रूट पर मानस मंदिर, त्रिदेव मंदिर और संकटमोचन मंदिर समेत 21 से अधिक छोटे बड़े मंदिर हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता रोड शो का जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं। इस दौरान रोड शो का स्वागत पुष्पवर्षा के साथ किया जा रहा है।

रोड शो के दौरान कांग्रेस नेता और डिंपल ने जगह-जगह रूक कर जनता को संबोधित भी किया। इसके साथ ही इंडी गठबंधन प्रत्याशी अजय राय के लिए जनसमर्थन भी मांगा। कांग्रेस नेता अजय राय पब्लिक का अभिवादन करते रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच रोड शो धीरे-धीरे लंका स्थित मालवीय जी की प्रतिमा के पास बढ़ रहा है। यहां भी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी है।

प्रियंका गांधी और डिंपल यादव के रोड शो में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं। रास्ते में गुलाब की पंखुडियों से रोड शो का स्वागत किया गया। वहीं इस रोड शो से धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की कर्मस्थली सहित 10 से अधिक मठ, दुर्गाकुंड से लेकर सीरगोवर्धन तक 14 हजार से अधिक व्यापारी, 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं और डेढ़ लाख से अधिक मतदाता रूबरू हुए।

कांग्रेस महासचित प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा की सांसद डिंपल यादव का काफिला काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन को नहीं गया। इस पर उनके समर्थकों में मायूसी दिखी। यह पहला मौका है, जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव एक साथ रोड शो में शामिल हुईं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com