Saturday, July 27, 2024

वाराणसी में आज तापमान 47 ° पहुंच सकता है, जाने कहा पहुंचा 50°, पानी के अधिक प्रयोग पर लगेगा जुर्माना

- Advertisement -

वाराणसी में आज तापमान 47 ° पहुंच सकता है, जाने कहा पहुंचा 50°, पानी के अधिक प्रयोग पर लगेगा जुर्माना

वाराणसी में आज तापमान 47 ° पहुंच सकता है, जरुरत होने पर ही घर से बहार निकले 

वाराणसी में आज तापमान 47 ° पहुंच सकता है, जाने कहा पहुंचा 50°, पानी के अधिक प्रयोग पर लगेगा जुर्माना
 वाराणसी में आज तापमान 47 ° पहुंच सकता है, जाने कहा पहुंचा 50°, पानी के अधिक प्रयोग पर लगेगा जुर्माना

यह भी पढ़े बरेका में अंतर्राष्‍ट्रीय महिला स्‍वास्‍थ्‍य दिवस पर कार्यशाला हुई सम्‍पन्‍न

देश की राजधानी दिल्ली में आसमान से आग बरस रही है। टेंपरेचर 50 डिग्री सेल्सियस के करीब है। इस भंयकर गर्मी से लोग अब कराहने लगे हैं। मंगलवार को दिल्ली में साल का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। इस बीच दिल्लीवालों पर अब एक और मुसीबत का पहाड़ टूटने वाला है। एक ओर दिल्लीवालों का भयंकर गर्मी से शरीर तरबतर हो रहा है, वहीं अब पानी के बगैर गला सूखने वाला है। जी हां, भीषण गर्मी के बीच अब दिल्ली में पानी की भी किल्लत हो गई है। अगर आप देश की राजधानी रहते हैं तो आपको पानी का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करना है, वरना आपको बड़ा झटका लग सकता है।

वाराणसी में आज तापमान 47 ° पहुंच सकता है, जाने कहा पहुंचा 50°, पानी के अधिक प्रयोग पर लगेगा जुर्माना
वाराणसी में आज तापमान 47 ° पहुंच सकता है, जाने कहा पहुंचा 50°, पानी के अधिक प्रयोग पर लगेगा जुर्माना

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने पानी की बर्बादी या अधिक इस्तेमाल पर चालान की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नल से कार धोने या पानी की टंकियों के ओवरफ्लो होने देने पर चालान हो सकता है। दिल्लीवालों को यह चेतावनी ऐसे वक्त में मिल रही है, जब करीब 50 डिग्री टेंपरेचर से उनका पारा हाई है। शहर भीषण गर्मी से जल रहा है। हर ओर आसमान से आग बरस रही है। कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 49।9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पूरा का पूरा दिल्ली-एनसीआर भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। लू की वजह से हीट स्ट्रोक के मामले भी अब बढ़ रहे हैं।


आतिशी ने हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक मई से दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है। इसके चलते दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में पानी की आपूर्ति को तर्कसंगत बनाने सहित कई उपाय लागू करेगी। अगर जल्द ही इस मुद्दे का समाधान नहीं हुआ तो दिल्ली सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगलवार की शाम को कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली में यमुना जल की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है। आतिशी के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाके पानी की कमी से जूझ रहे हैं।


दिल्ली में यही वजह है कि पानी का सही और अच्छे से इस्तेमाल करने की सरकार ने अपील की है। सरकार ने चेताया है कि अगर दिल्लीवालों ने इस अपील पर ध्यान नहीं दिया और सही से पानी का इस्तेमाल नहीं हुआ तो पानी के अधिक इस्तेमाल या फिर बर्बादी पर चालान हो सकता है। आतिशी ने लोगों से पाइप के जरिए पानी से गाड़ियां न धोने की भी अपील की है। उनके मुताबिक, अगर लोग इस सार्वजनिक अपील पर ध्यान नहीं देंगे, तो सरकार को पानी के अत्यधिक उपयोग पर चालान काटना पड़ सकता है। पानी का दुरुपयोग बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।


दरअसल, उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों की तरह दिल्ली भी भीषण गर्मी की चपेट में है। मुंगेशपुर और नरेला में मंगलवार को दो ऑटोमैटिक मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 49।9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के पास आयानगर और रिज स्थित मैनुअल ऑब्जर्वेटरी ने भी क्रमशः 47।6 डिग्री सेल्सियस और 47।5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किए गए। दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45।8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक और मई 2020 के बाद से सबसे अधिक तापमान है। उस वक्त यह 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

 

- Advertisement -

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com