Saturday, July 27, 2024

आज का राशिफल

- Advertisement -

मेष राशि आज का राशिफल

मेष राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय। शुभ समय का निर्माण हो रहा है। आप सितारों की तरह चमकेंगे और जिस चीज की जरूरत होगी, जीवन में उसकी उपलब्धता होगी। पीली वस्तु पास रखें।आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कुछ नया दायित्व आपको मिल सकता है। आपसी मतभेदों को मिटाने में पारिवारिक समस्याओं को हल करने में आज आप सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं।

वृषभ राशि आज का राशिफल

वृषभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि, शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन फिर भी मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।आज व्यापार क्षेत्र में बड़ा रिस्क लेना आपके लिए ठीक नहीं है। लेन-देन करने में सावधानी रखें। सोचे हुए कार्य में रुकावट आएगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए आज अपने अधिकारी वर्ग से आपसी मतभेद बनने की संभावना है। वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए समझौते या पार्टनरशिप करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि आज का राशिफल

मिथुन राशि- शाम तक आय में आशातीत बढ़ोतरी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार क्षेत्र में कुछ अड़चनें आएंगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी, जिस कारण मन शांत रहेगा। आज आपका किसी भी व्यक्ति के प्रति उदार होना नुकसानदायक रहेगा। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखना आज आपके लिए बहुत जरूरी है।

कर्क राशि आज का राशिफल

कर्क राशि- व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम संतान बहुत अच्छा। कुल मिलाकर शुभ समय का निर्माण होगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। साथ ही आज आपके मन से निगेटिव विचार दूर होंगे। नए कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। किसी पुराने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए पदोन्नति मिलना संभव है। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान में वृद्धि होगी। पत्नी और बच्चों परिवार के लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि आज का राशिफल

सिंह राशि- शाम तक भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धर्म कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कोई विशेष कार्य के लिए आप बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आगामी समय में इसका लाभ आपको प्राप्त होता दिखाई देगा। आज आप किसी विशेष उद्देश्य के लिए लंबी यात्रा कर सकते हैं, जो सुखद और सफल रहेगी। लेनदेन में आज लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने का अच्छा समय है। परिवार में मांगलिक कार्यों के अवसर बनते दिखाई देंगे।

कन्या राशि आज का राशिफल

कन्या राशि- चोर चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। यद्यपि, गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। लेकिन फिर भी थोड़ी शारीरिक स्थिति गड़बड़ दिख रही है। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आएंगे। परिवार में भी किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने से आर्थिक स्थिति बिगड़ने के चांस बनेंगे। आज परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मतभेद के योग बन सकते हैं। नौकरी वालों को अपने अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिस कारण कार्यक्षेत्र में उन्हें दबाव का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़े बरेका को प्राप्त हुआ आई.एस.ओ. 50001:2018 (ऊर्जा प्रबन्धन) सर्टिफिकेट

तुला राशि आज का राशिफल

तुला राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात होगी। आनंद की प्राप्ति होगी। जीवन में रंगीन बने रहेंगे। बड़ा ही शुभ समय है। पीली वस्तु का दान करें।आज का दिन आपके लिए सामान्य तौर से ठीक-ठाक रहेगा। आय के क्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज अपने मन की बातों को किसी से शेयर करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। शेयर मार्केट के काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से आज कुछ मतभेद सामने आएंगे। इस कारण मन अशांत दिखाई देगा।

वृश्चिक राशि आज का राशिफल

वृश्चिक राशि- शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें। आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई विशेष पद और सम्मान से सामाजिक क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। आपका कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

धनु राशि आज का राशिफल

धनु राशि- विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय, प्रेम के लिए अति उत्तम समय, संतान के लिए अति उत्तम समय। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपका सभी लोग साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको अपना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कुछ बात कर सकते हैं।

मकर राशि आज का राशिफल

मकर राशि- भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। घर में कुछ उत्सव सा माहौल रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें। आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज ना खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुम्भ राशि आज का राशिफल

कुंभ राशि- व्यापार का विस्तार होगा। अपनों का साथ होगा। परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें। आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण दुखी हो सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि आप पर कोई झूठा आरोप-प्रत्यारोप लगाया जाए, जिस कारण आपकी छवि पर असर पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने मित्रों से बड़ा सहयोग मिल सकता है, जिस कारण व्यापार में लाभ का चांस बनेगा। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद के कारण मन अशांत रहेगा।

मीन राशि आज का राशिफल

मीन राशि- शब्द साधक की तरह दिखाई पड़ेंगे। वाणी से जिसको चाहेंगे अपनी मुट्ठी में कर लेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें। आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदार मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।

- Advertisement -

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
अन्य खबरे
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com